Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

भाजपा में डुमरांव के कार्यकर्ताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

मिली जानकारी के अनुसार रोहित सिंह को भाजपा क्रीड़ा मंच का जिला संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही शिवजी शर्मा और संटू मित्रा को जिला प्रवक्ता तथा राजा यादव को जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बजरंग दल के डुमरांव प्रखंड संयोजक का दायित्व राहुल सूर्यवंशी को दिया गया है। इन नियुक्तियों ने न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा जगाई, बल्कि संगठन की मजबूती को लेकर नई उम्मीदें भी पैदा की हैं।

भाजपा में डुमरांव के कार्यकर्ताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

भाजपा में डुमरांव के कार्यकर्ताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

-- पुराना भोजपुर में सम्मान समारोह, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह और सौहार्द

केटी न्यूज/डुमरांव

मिली जानकारी के अनुसार रोहित सिंह को भाजपा क्रीड़ा मंच का जिला संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही शिवजी शर्मा और संटू मित्रा को जिला प्रवक्ता तथा राजा यादव को जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बजरंग दल के डुमरांव प्रखंड संयोजक का दायित्व राहुल सूर्यवंशी को दिया गया है। इन नियुक्तियों ने न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा जगाई, बल्कि संगठन की मजबूती को लेकर नई उम्मीदें भी पैदा की हैं।

भाजपा में डुमरांव के कार्यकर्ताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

सम्मान समारोह का संचालन दीपक यादव ने किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि ये सम्मान केवल पदाधिकारियों का नहीं, बल्कि पूरे संगठन की वर्षों की मेहनत और जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी और परिश्रम के साथ निभाएंगे और संगठन को नई दिशा देंगे।

भाजपा में डुमरांव के कार्यकर्ताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

अपने संबोधन में रोहित सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने युवाओं को क्रीड़ा मंच से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं, शिवजी शर्मा और संटू मित्रा ने कहा कि वे जनता की आवाज को मजबूती से पार्टी तक पहुंचाने का काम करेंगे।

भाजपा में डुमरांव के कार्यकर्ताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

मौके पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष चुनमुन प्रसाद वर्मा, अभिषेक रंजन, मुखिया सिंह कुशवाहा, लालजी केशरी, राजू सिंह, मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।

भाजपा में डुमरांव के कार्यकर्ताओं को मिली अहम जिम्मेदारियां

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।