पोल गाड़ने के दौरान 11केवीए तार के चपेट में आ झुलसा मजदूर, रेफर

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार में बुधवार को बिजली विभाग के कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विद्युत पोल गाड़ने के क्रम में एक मजदूर 11 केवीए के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और वहां काम कर रहे अन्य मजदूर घबराकर इधर-उधर भाग खड़े हुए।

पोल गाड़ने के दौरान 11केवीए तार के चपेट में आ झुलसा मजदूर, रेफर

--रघुनाथपुर बाजार में हादसा, सदर अस्पताल से रेफर होने के बाद निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार में बुधवार को बिजली विभाग के कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। विद्युत पोल गाड़ने के क्रम में एक मजदूर 11 केवीए के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और वहां काम कर रहे अन्य मजदूर घबराकर इधर-उधर भाग खड़े हुए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पोल खड़ा करने के दौरान अचानक मजदूर का संपर्क हाई वोल्टेज तार से हो गया। तेज करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलसकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल में भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर भेजने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे बक्सर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।घायल मजदूर की पहचान भोजपुर जिले के तियर गांव निवासी प्रकाश पासवान (पिता स्व. शंभू राम) के रूप में हुई है।निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार झा ने बताया कि मरीज की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है और उसे लगातार निगरानी में रखा गया है।घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कार्य के दौरान बरती जा रही लापरवाही पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से ऐसे कार्यों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।