Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

राजापुर बेनीलाल में आंगनबाड़ी केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन, बाल विकास को मिलेगी नई दिशा

सिमरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम सह पंचायत राजापुर बेनीलाल के डेरा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन अंगद मुखिया के छोटे भाई जामवंत यादव की पत्नी के आंगनबाड़ी केंद्र में शिक्षक पद पर चयनित होने के उपरांत बाल विकास परियोजना विभाग के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सिमरी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विजय शंकर दुबे सहित सैकड़ों सम्मानित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

राजापुर बेनीलाल में आंगनबाड़ी केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन, बाल विकास को मिलेगी नई दिशा

-- विधायक शंभूनाथ यादव बोले, शिक्षा से सशक्त होता है भविष्य

केटी न्यूज/सिमरी

सिमरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम सह पंचायत राजापुर बेनीलाल के डेरा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन अंगद मुखिया के छोटे भाई जामवंत यादव की पत्नी के आंगनबाड़ी केंद्र में शिक्षक पद पर चयनित होने के उपरांत बाल विकास परियोजना विभाग के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सिमरी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विजय शंकर दुबे सहित सैकड़ों सम्मानित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

राजापुर बेनीलाल में आंगनबाड़ी केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन, बाल विकास को मिलेगी नई दिशा

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के जीवन की पहली पाठशाला होती है। यहीं से बच्चों के संस्कार, शिक्षा, पोषण और आत्मविश्वास की मजबूत नींव रखी जाती है। सरकार की प्राथमिकता है कि गांव के अंतिम बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पोषण पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राजापुर बेनीलाल में आंगनबाड़ी केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन, बाल विकास को मिलेगी नई दिशा

विधायक ने आगे कहा कि महिलाओं को आंगनबाड़ी जैसी जिम्मेदारियां देकर समाज को मजबूत किया जा रहा है, जिससे रोजगार के साथ-साथ सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन हो रहा है। उन्होंने चयनित शिक्षिका को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे पूरे समर्पण और ईमानदारी से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान देंगी।प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विजय शंकर दुबे ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने केंद्र के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे आने वाली पीढ़ी के लिए मील का पत्थर बताया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।