Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत
Keshav Times

होली के पूर्व संध्या पर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़ जमकर हुई रंग अबीर गुलाल पिचकारी व कड़ो की खरीदारी

होली के पूर्व संध्या पर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़ जमकर हुई रंग अबीर गुलाल पिचकारी व कड़ो  की खरीदारी

केटी न्यूज/डुमरांव 

होली के पूर्व संध्या पर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़ जमकर हुई रंग अबीर गुलाल पिचकारी व कड़ो  की खरीदारी

होली का त्योहार आते ही रंग-बिरंगी पिचकारियों और रंगों से बाजार गुलजार होगे हैं। बच्चों को आकर्षित करने के लिए बाजार में डोरेमान, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, एंग्री बर्ड जैसे कार्टून किरदारों की पिचकारियों की भरमार हो गयी है। इस बार चाइनीज पिचकारियां नजर नहीं आ रही हैं। स्वदेशी कंपनियों की पिचकारियां व रंग अभी से खूब बिक रहा है। बाजारों में हर्बल गुलाल भी काफी है।

होली के पूर्व संध्या पर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़ जमकर हुई रंग अबीर गुलाल पिचकारी व कड़ो  की खरीदारी

जैसे-जैसे होली का दिन नजदीक आ रहा है। दुकानों पर लोगों ने खरीदारी तेज कर दी है। वहीं, शाम ढलते ही कहीं न कहीं होली मंगल मिलन समारोह आयोजित होने लगे हैं। सामाजिक संस्थाओं द्वारा होली मिलन समारोह के दौरान एक दूसरे पर गुलाल बरसाना शुरू कर दिया है। सामाजिक संस्थाओं के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।

होली के पूर्व संध्या पर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़ जमकर हुई रंग अबीर गुलाल पिचकारी व कड़ो  की खरीदारी

उन कार्यक्रमों में भी जहां फूलों की होली खेली जा रही है, वहीं गुलाल भी खूब उड़ाया जा रहा है। इससे बाजारों में रंग-गुलाल की बिक्री बढ़ी है। बाजारों में 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की पिचकारियां नजर आ रही हैं। लंबी पिचकारियों पर भी कार्टून किरदारों के चित्र छपे हुए हैं।

होली के पूर्व संध्या पर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़ जमकर हुई रंग अबीर गुलाल पिचकारी व कड़ो  की खरीदारी

इसके अलावा गुलाब बम, बोतल और पाउच में बंद मैजिक कलर, डोरेमान की तलवार, राकेट पिचकारी, कलर बम, पेंट बॉल, गन, पंप और टैंक पिचकारी, थ्री इन वन पिचकारी तथा विभिन्न प्रकार की रंगीन टोपियां उपलब्ध हैं।

होली के पूर्व संध्या पर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़ जमकर हुई रंग अबीर गुलाल पिचकारी व कड़ो  की खरीदारी

हर्बल आइस गुलाल, वाटर कलर बैलून भी दुकानों पर बिक्री के लिए रखे हैं। दुकानदार राजकुमार गुप्ता, मनीष कुमार, गोल्डन जायसवाल आदि ने बताया कि इस बार ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह आइटमों से दुकानें सजायी गयी हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।