Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

होली नजदीक आते ही बाजारों में दिखने लगी पिचकारी व रंग, जमकर हो रही खरीदारी

होली नजदीक आते ही बाजारों में दिखने लगी पिचकारी व रंग, जमकर हो रही खरीदारी
रंग-बिरंगी पिचकारियों और रंगों से बाजार गुलजार

होली नजदीक आते ही बाजारों में दिखने लगी पिचकारी व रंग, जमकर हो रही खरीदारी

केटी न्यूज/डुमरांव 

होली नजदीक आते ही बाजारों में दिखने लगी पिचकारी व रंग, जमकर हो रही खरीदारी

होली का त्योहार नजदीक आते ही रंग-बिरंगी पिचकारियों और रंगों से बाजार गुलजार होने लगे हैं। बच्चों को आकर्षित करने के लिए बाजार में डोरेमान, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, एंग्री बर्ड जैसे कार्टून किरदारों की पिचकारियों की भरमार हो गयी है। इस बार चाइनीज पिचकारियां नजर नहीं आ रही हैं। स्वदेशी कंपनियों की पिचकारियां व रंग अभी से खूब बिक रहा है।

होली नजदीक आते ही बाजारों में दिखने लगी पिचकारी व रंग, जमकर हो रही खरीदारी

बाजारों में हर्बल गुलाल भी काफी है। जैसे-जैसे होली का दिन नजदीक आ रहा है। दुकानों पर लोगों ने खरीदारी तेज कर दी है। वहीं, शाम ढलते ही कहीं न कहीं होली मंगल मिलन समारोह आयोजित होने लगे हैं। सामाजिक संस्थाओं द्वारा होली मिलन समारोह के दौरान एक दूसरे पर गुलाल बरसाना शुरू कर दिया है।

होली नजदीक आते ही बाजारों में दिखने लगी पिचकारी व रंग, जमकर हो रही खरीदारी

सामाजिक संस्थाओं के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। उन कार्यक्रमों में भी जहां फूलों की होली खेली जा रही है, वहीं गुलाल भी खूब उड़ाया जा रहा है। इससे बाजारों में रंग-गुलाल की बिक्री बढ़ी है। बाजारों में 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की पिचकारियां नजर आ रही हैं।

होली नजदीक आते ही बाजारों में दिखने लगी पिचकारी व रंग, जमकर हो रही खरीदारी

लंबी पिचकारियों पर भी कार्टून किरदारों के चित्र छपे हुए हैं। इसके अलावा गुलाब बम, बोतल और पाउच में बंद मैजिक कलर, डोरेमान की तलवार, राकेट पिचकारी, कलर बम, पेंट बॉल, गन, पंप और टैंक पिचकारी, थ्री इन वन पिचकारी तथा विभिन्न प्रकार की रंगीन टोपियां उपलब्ध हैं।

होली नजदीक आते ही बाजारों में दिखने लगी पिचकारी व रंग, जमकर हो रही खरीदारी

हर्बल आइस गुलाल, वाटर कलर बैलून भी दुकानों पर बिक्री के लिए रखे हैं। दुकानदार राजकुमार गुप्ता, मनीष कुमार, गोल्डन जायसवाल आदि ने बताया कि इस बार ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह आइटमों से दुकानें सजायी गयी हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।