Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

डुमरांव में बनेगा अशोक सम्राट भवन, नगर परिषद ने भेजा 1.70 करोड़ का प्रस्ताव

आधुनिक व बहुउपयोगी सामुदायिक भवन का निर्माण नगरवासियों के लिये शीघ्र किया जाना है। इस भवन का नाम सम्राट अशोक के नाम पर होगा, जिसका प्रस्ताव तीन साल पहले ही लिया जा चुका था। अब इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। इस भवन का निर्माण प्रखंड कार्यालय परिसर की जमीन पर होगा जो नप कार्यालय से सटे ठीक उत्तर दिशा में मौजूद है।

डुमरांव में बनेगा अशोक सम्राट भवन, नगर परिषद ने भेजा 1.70 करोड़ का प्रस्ताव
फ़ोटो- निर्माण के लिए प्रस्तावित भूखण्ड

डुमरांव में बनेगा अशोक सम्राट भवन, नगर परिषद ने भेजा 1.70 करोड़ का प्रस्ताव

-नगर परिषद कार्यालय से सटे उत्तरी दिशा में 11 डिसमिल भूमि है चयनित

एक माह भीतर टेंडर निकाल कर्य प्रारंभ करने की है उम्मीद

केटी न्यूज/डुमरांव

आधुनिक व बहुउपयोगी सामुदायिक भवन का निर्माण नगरवासियों के लिये शीघ्र किया जाना है। इस भवन का नाम सम्राट अशोक के नाम पर होगा, जिसका प्रस्ताव तीन साल पहले ही लिया जा चुका था। अब इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। इस भवन का निर्माण प्रखंड कार्यालय परिसर की जमीन पर होगा जो नप कार्यालय से सटे ठीक उत्तर दिशा में मौजूद है।

डुमरांव में बनेगा अशोक सम्राट भवन, नगर परिषद ने भेजा 1.70 करोड़ का प्रस्ताव

सामुदायिक सम्राट अशोक भवन का निर्माण कुल 11 डिसमिल भूमि पर किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने 1 करोड़ 70 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार कर विभाग के कार्यपालक अभियंता को भेज दिया है। जैसे ही तकनीकी स्वीकृति और प्रक्रिया पूरी होगी, भवन निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया जाएगा। टेंडर जारी होते ही भवन निर्माण कर्य की सारी औचारिकता पूरी हो जाएगी, जिससे भवन निर्माण कार्य में तेजी आएगी।

डुमरांव में बनेगा अशोक सम्राट भवन, नगर परिषद ने भेजा 1.70 करोड़ का प्रस्ताव

इसकी जानकारी देते हुए ईओ मनीष कुमार ने बताया कि प्रस्तावित भवन नगर परिषद क्षेत्र के लिए बहुउद्देश्यीय उपयोग के कार्य में काम आएगा। इस भवन में सरकारी और सार्वजनिक आयोजनों के साथ-साथ सांस्कृतिक, सामाजिक व जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों को भी प्राथमिकता मिलेगी। इस तरह की सुविधा मिलने से कार्यक्रम आयोजित करने के लिये लोगों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।

डुमरांव में बनेगा अशोक सम्राट भवन, नगर परिषद ने भेजा 1.70 करोड़ का प्रस्ताव

उन्होंने आगे बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो एक माह के भीतर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद कार्यालय के ठीक सामने स्थित 11 डिसमिल भूमि को चिन्हित कर भूमि की साफ-सफाई और सर्वे का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

डुमरांव में बनेगा अशोक सम्राट भवन, नगर परिषद ने भेजा 1.70 करोड़ का प्रस्ताव

-आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भवन

 प्रस्तावित अशोक सम्राट भवन पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। भवन में एक भव्य सभा कक्ष, मीटिंग हॉल, अतिथि कक्ष, शौचालय, पेयजल की सुविधा, और रैंप जैसी सुलभ सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। रैंप सुविधा बहाल होने से दिव्यांगजन को भवन में प्रवेश करने से लेकर उतरी मंजिल तक जाने में भी असानी होगी। इसके साथ ही भवन के मुख्य गेट से प्रवेश करते ही हरियाली और समुचित प्रकाश व्यवस्था मौजूद रहेगी। वहीं गेट के बाहर और भीतर पार्किेंग की पूरी व्यवस्था रहेगी।

डुमरांव में बनेगा अशोक सम्राट भवन, नगर परिषद ने भेजा 1.70 करोड़ का प्रस्ताव

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।