जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी का निधन, कांग्रेसियों ने जताया शोक
जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी जगजीतन चौबे का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी मिलते ही कांग्रेसजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय के नेतृत्व में मुक्तिधाम पहुंच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके शव पर तिरंगा एवं फूल माला चढ़ा उन्हें अंतिम विदाई दी।

केटी न्यूज/बक्सर

डॉ. पांडेय ने कहा कि वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। उनके निधन से बक्सर कांग्रेस को अपूरणीय क्षति पहुंची है। वे युवा कांग्रेस से जुड़ सक्रिय राजनीति की शुरुआत किए थे तथा आजीवन कांग्रेस की सेवा करते रहे। उनकी कमी बराबर खलती रहेगीा।
बता दें कि स्व. चौबे पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटि के कोषाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद व नया भोजपुर निवासी संतोष पाठक के मामा भी थे। संतोष पाठक ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि वे सरल स्वभाव के व्यक्ति थे तथा सब के साथ मिलकर रहने वाले स्वच्छ छवि वाले नेता थे।
उनके निधन पर कांग्रेसियों ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में कामेश्वर पांडेय, संजय कुमार पांडेय, महिमा शंकर उपाध्याय, त्रिलोकी नाथ मिश्र, पिंटू उपाध्याय, अंटू चौबे, पप्पू चौबे, अवधेश, अभय मिश्र, संजय कुमार दुबे उर्फ पप्पू दुबे, मुन्ना पांडेय, महेंद्र चौबे, जितेंद्र पांडेय, उपेंद्र ओझा, चुनमुन उपाध्याय, पप्पू उपाध्याय, दरोगा तिवारी, बबलू मिश्र, सोमेश्वर सिंह, अजय यादव समेत कई अन्य कांग्रेसी शामिल रहे।