Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान
Keshav Times

गर्मी से राहत जरूरी मिली पर आंधी ने जनपद में मचाई तबाही

गर्मी से राहत जरूरी मिली पर आंधी ने जनपद में मचाई तबाही

- पेड़ टूट कर गिरने से किसी का मकान क्षतिग्रस्त तो किसी की दुकान 

- दर्जनों गांव में बिजली हुई गुल 

केटी न्यूज/बलिया

गर्मी से राहत जरूरी मिली पर आंधी ने जनपद में मचाई तबाही

गुरुवार की तड़के मौसम में परिवर्तन के साथ तेज आंधी व गरज के साथ आई बारिश ने जहां उमस भरी गर्मी से राहत दी, वहीं जमकर तबाही भी मचायी। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करीब आधे घंटे की आंधी-बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्र में दर्जनों जगहों पर सड़कों व बिजली के तार पर पेड़ या डालियां गिर गयी। इससे काफी नुकसान पहुंचा है। एक तरफ जहां कलेक्ट्रेट गेट के बाहर विशालकाय पेड़ गिर जाने से फरियादियों को आने जाने में जहां दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं हल्दी क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी अजय पांडेय की बलिया बैरिया मार्ग पर स्थित लोहे की गुमटी में जनरल स्टोर की दुकान पर आंधी व बारिश के चलते आम का विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे लोहे की गुमटी, करकट, फ्रीज तथा उसमे रखा लाखों रुपये का सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर पहुंचे लेखपाल देवेश पांडेय ने नुकसान की जानकारी ली। वहीं आंधी व पानी के चलते विद्युत उपकेंद्र सोनवानी क्षेत्र के करीब दर्जनों गांवों में बिजली गुल है। जेई कमलेश कुमार की निगरानी में गुरुवार की सुबह से ही लाइन मैन विद्युत सप्लाई सुचारू करने के लिए बनाने में लगे है। जेई ने बताया कि कोशिश है कि शाम तक विद्युत सप्लाई सुचारू रूप से चलने लगे।

आंधी में पलटी नाव, मल्लाह की मौत 

हल्दी। थाना क्षेत्र के मुढ़ाडीह ग्राम सभा के प्रबोधपुर गांव निवासी 55 वर्षीय मल्लाह की गुरुवार की भोर में गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रबोधपुर गांव निवासी उमाशंकर साहनी (55 ) पुत्र श्रीकिशुन साहनी रोज की तरह बुधवार को भी गंगा नदी में मछली पकड़ने गए थे। उनके साथ दो लोग और थे। तीनों डेंगी (छोटी नाव) पर सवार होकर मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल डालकर नाव में ही सो गए। गुरुवार की भोर में अचानक आंधी आई तो नाव पलट गई। तीनों गहरे पानी में चले गए, लेकिन उसमें से उत्तम साहनी और उनका गोपालगंज निवासी एक मित्र किसी तरह तैरकर नदी के उस पार बिहार की तरफ बाहर निकल गए। वहीं उमाशंकर गंगा नदी में डूब गए। सुबह मल्लाहों ने उसी स्थान पर तलाश की तो उमाशंकर का शव मिला। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उनके दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।