अराजक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बलिया। थाना क्षेत्र के कर्ची परूआ गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा तोड़े जाने से शुक्रवार सुबह ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नई प्रतिमा स्थापित कराई, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

अराजक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों ने किया हंगामा

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया।  थाना क्षेत्र के कर्ची परूआ गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा तोड़े जाने से शुक्रवार सुबह ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नई प्रतिमा स्थापित कराई, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ा गया, जिसका पता शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को चला। इस घटना से गुस्साए बसपा नेता और ग्रामीण इकट्ठा हो गए और जमकर नारेबाजी की। प्रमुख रूप से बसपा के विधानसभा प्रभारी अरुण कुमार, संजय भारती, अनुज कुमार, श्रवण कुमार, और सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद थे।

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर श्यामकांत और थानाध्यक्ष फेफना बृजमोहन सरोज ने लोगों को समझाया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।