Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

महादेवा घाट पर स्नान के दौरान हादसा, युवक डूबा, समय रहते बचाई गई जान

गंगा नदी में स्नान करने गए एक युवक की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब वह फिसल कर गहरे पानी में चला गया। घटना शनिवार की सुबह को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवा घाट की है। जानकारी के अनुसार चौसा स्टेशन निवासी संतोष माली का 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गया था। स्नान के दौरान घाट की सीढ़ियों पर जमा कीचड़ और पानी की वजह से अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगा।

महादेवा घाट पर स्नान के दौरान हादसा, युवक डूबा, समय रहते बचाई गई जान

केटी न्यूज़/बक्सर  

गंगा नदी में स्नान करने गए एक युवक की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई जब वह फिसल कर गहरे पानी में चला गया। घटना शनिवार की सुबह को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवा घाट की है। जानकारी के अनुसार चौसा स्टेशन निवासी संतोष माली का 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार अपने दोस्तों के साथ स्नान करने गया था। स्नान के दौरान घाट की सीढ़ियों पर जमा कीचड़ और पानी की वजह से अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगा।

यह देखकर घाट पर मौजूद अन्य लोग शोर मचाने लगे। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और डूबते प्रिंस को बाहर निकाला। आनन-फानन में प्रिंस को बेहोशी की हालत में चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम प्रिंस का इलाज कर रही है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि काजू मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस घटना के बाद महादेवा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने प्रशासन से घाट पर फिसलन रोकने और बचाव प्रबंध करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को टाला जा सके।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।