Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

बढ़ती महंगाई के कारण अब घर चलाना हो रहा है मुश्किल: ऐपवा

बढ़ती महंगाई के कारण अब घर चलाना हो रहा है मुश्किल: ऐपवा

ऐपवा का जिला सम्मेलन संपन्न, महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर निशाने पर रही केन्द्र सरकार

- डुमरांव के एक निजी लॉज में आयोजित हुआ था जिला स्तरीय सम्मेलन

केटी न्यूज/ डुमरांव

ऐपवा का जिला सम्मेलन बुधवार को नगर के एक निजी लॉज में संपन्न हुआ। जिसका उदघाटन ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड मीना तिवारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभा में उपस्थित सभी नेताओं ने सावित्री फूले और फातिमा शेख के चित्रों पर पुष्पांजलि किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव मीना ने केन्द्र सरकार पर वार करते हुए महंगाई व बेरोजगारी घटाने की मांग की।

बढ़ती महंगाई के कारण अब घर चलाना हो रहा है मुश्किल: ऐपवा

वक्ताओं ने कहा कि महंगाई के चलते घर चलाना मुश्किल हो गया है। काम की खोज में आजकल महिलाएं गांव-शहर से बाहर निकल रही है। लेकिन हजार दो हजार की नौकरी मिलनी भी मुश्किल हो गई है। देश में आजादी की लड़ाई में सभी को समान अवसर और बराबरी का हक दिलाने की सोच रखी गई थी। लेकिन आजादी के बाद आज के समय में भी अभी ऐसा माहौल नहीं बन पाया है। देश में मोदी सरकार के आने के बाद देश की स्थिति और भी बद्तर हो चली है। पहले जो शोषण जमींदार द्वारा किया जाता है, वह काम आज सरकार खुद ही करने लगी है। मोदी सरकार के आने के बाद गरीबों का शोषण करके बड़े बड़े पूंजीपतियों का खजाना भरा जा रहा है। मोदी सरकार सरकारी स्कूलों की पढ़ाई को खत्म कर रही है और कॉलेजों की पढ़ाई को दिन पर दिन महंगी करती चली जा रही है। 

ऐपवा ने सवाल उठाया कि सरकार द्वारा लड़कियों की पढ़ाई को मुफ्त क्यों नहीं किया जा रहा। वहीं बिहार राज्य सह सचिव इन्दु देवी ने कहा कि महिलाओं को रोजगार के दिशा में जाने की जरूरत है। सरकारें महिलाओं को लोन  हुई। इस दौरान 45 सदस्यीय कमिटी चुनी गई जिसमें अध्यक्ष रेखा देवी, सचिव संध्या पाल, उपाध्यक्ष गीता देवी, सुशीला देवी, बुधिया देवी, सह सचिव शैल देवी, पूजा, रूबी शर्मा चुनी गई। कार्यक्रम का समापन मार्च निकालते हुए किया गया। मार्च नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए गुजरा। मार्च में शामिल कामरेड गगनभेदी नारे लगा रही थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।