Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

लोगों को जागरूक कर दवाओं का सेवन करा रहे हैं पेशेंट प्लेटफॉर्म के सदस्य

लोगों को जागरूक कर दवाओं का सेवन करा रहे हैं पेशेंट प्लेटफॉर्म के सदस्य

- फॉलो अप राउंड में पेशेंट प्लेटफॉर्म के सदस्य निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका

- दवा का सेवन मना करने वालों को किया जा रहा जागरूक

केटी न्यूज/आरा

फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जिले में चलाए जा रहे है एमडीए अभियान के समापन के बाद छूटे हुए लाभार्थियों के लिए फॉलो अप राउंड चलाया जा रहा है। ताकि, कोई भी लाभुक दवाओं का सेवन करने से न छूटे। इस क्रम में माइक्रो प्लान के तहत छूटे हुए बूथ और घरों को चिह्नित करते हुए विशेष अभियान के तहत लाभुकों का दवाओं का सेवन कराया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग व सहयोगी संस्थान  मिलकर कार्य कर रहे हैं। वहीं, अब हाथीपांव के भी मरीज भी लोगों को जागरूक कर दवाओं का सेवन कराने में आशा कार्यकर्ताओं की मदद में उतर चुके हैं। जिले के बिहिया प्रखंड अंतर्गत दोघरा पंचायत स्थित तेघरा पंचायत में पेशेंट प्लेटफॉर्म के सदस्य गांव के रिफ्यूजल के मामलों को ब्रेक कर उन्हें दवाओं का सेवन कराने में जुटे हैं।

लोगों को जागरूक कर दवाओं का सेवन करा रहे हैं पेशेंट प्लेटफॉर्म के सदस्य

लाभुकों को किया जा रहा है जागरूक :

पेशेंट प्लेटफॉर्म की सदस्य मोतीझरी देवी अपने वार्ड की ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन टीम के साथ छूटे हुए और दवाओं का सेवन मना करने वालों को जागरूक कर रही हैं। उन्होंने रिफ्यूजल के मामलों में लाभार्थियों को फाइलेरिया के दुष्प्रभावों और उससे होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। बताया कि फाइलेरिया की वहज से उनके पति तुफानी पासवान को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है। पूर्व की अपेक्षा कम काम करने उनकी आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ा है। फाइलेरिया की वजह से उन्हें भी घर के कामों में काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति किसी और को न झेनली पड़े, जिसके लिए वो लोगों को जागरूक करने में जुटी गई हैं।

लोगों को जागरूक कर दवाओं का सेवन करा रहे हैं पेशेंट प्लेटफॉर्म के सदस्य

13 तक पूरा किया जाएगा लक्ष्य :

बिहिया प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया, एमडीए के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और सहयोगी संस्थानों के प्रतिनिधियों के कार्यों की बदौलत ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को दवाओं का सेवन कराया गया है। इस क्रम में पेशेंट प्लेटफॉर्म का गठन और एमडीए में उनकी सक्रियता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जब इस बीमारी से ग्रसित लोग जब दूसरों को जागरूक करेंगे, तो उसका प्रभाव काफी अधिक होगा। उनकी बातों को लोग समझेंगे और दवाओं का सेवन करेंगे। फिलवक्त पेशेंट प्लेटफॉर्म का विस्तार दूसरे पंचायतों और गांवों में भी किया जाएगा। ताकि, भविष्य में एमडीए को लेकर हाथीपांव के मरीजों की सहायता से लोगों को जागरूक किया जा सके।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।