Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में पिता पुत्र समेतं तीन जख्मी, रेफर

दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में पिता पुत्र समेतं तीन जख्मी, रेफर

- मंगलवार की शाम एनएच 120 पर टेढ़की पुल व कोल्ड स्टोरेज के बीच हुई घटना

केटी न्यूज/डुमरांव

मंगलवार की शाम एनएच 120 पर टेढ़की पुल व कोल्ड स्टोरेज के बीच दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में पिता पुत्र समेत कुल तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मियों को आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया गया है। जख्मियों में डुमरांव छठिया पोखरा

दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में पिता पुत्र समेतं तीन जख्मी, रेफर

निवासी छोटे राय के पुत्र दीनु राय व दूसरे बाइक पर रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भनसा गांव निवासी उपेन्द्र शर्मा व उनके पुत्र विकास शर्मा शामिल है। विकास के पैर में गंभीर चोटें आई है जबकि दीनु के सर में चोट लगी है। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पिता पुत्र अपने गांव से डुमरांव इलाज करवाने आए थे। इलाज करवा वे वापस गांव लौट रहे थे।

दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में पिता पुत्र समेतं तीन जख्मी, रेफर

जबकि दीनु कोरानसराय की तरफ से अपने घर लौट रहा था। टेढ़की पुल व पूर्व मंत्री के कोल्ड स्टोरेज के बीच दोनों बाइकों की आमने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीनों जख्मी हो सड़क पर छटपटाने लगे थे। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 की टीम ने तीनों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।