Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

बेलगाम रफ्तार का कहर: लकड़ी चुनने निकले 10 साल के कल्लू की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, चालक फरार

नया भोजपुर थाना क्षेत्र एक बार फिर सड़क सुरक्षा की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ गया। गजरांवा मोड़ के पास शनिवार को एक बेलगाम ट्रैक्टर ने 10 वर्षीय मासूम को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नहीं, बल्कि रफ्तार और नियमों की अनदेखी से उपजा एक दर्दनाक सच है, जिसने एक गरीब परिवार की आखिरी उम्मीद भी छीन ली।

बेलगाम रफ्तार का कहर: लकड़ी चुनने निकले 10 साल के कल्लू की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, चालक फरार

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर थाना क्षेत्र एक बार फिर सड़क सुरक्षा की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ गया। गजरांवा मोड़ के पास शनिवार को एक बेलगाम ट्रैक्टर ने 10 वर्षीय मासूम को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नहीं, बल्कि रफ्तार और नियमों की अनदेखी से उपजा एक दर्दनाक सच है, जिसने एक गरीब परिवार की आखिरी उम्मीद भी छीन ली।मृतक की पहचान आरा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सुहियां गांव निवासी कल्लू डोम (10 वर्ष) के रूप में हुई है। बेहद गरीब परिवार से आने वाला कल्लू इन दिनों अपने नाना-नानी के साथ नया भोजपुर में रह रहा था। परिजनों के अनुसार, वह घर में खाना बनाने के लिए लकड़ी चुनने गजरांवा मोड़ के पास गया था।

बेलगाम रफ्तार का कहर: लकड़ी चुनने निकले 10 साल के कल्लू की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, चालक फरार

उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। मासूम को संभलने तक का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की है।कल्लू की मौत ने उसके नाना-नानी और परिजनों को पूरी तरह तोड़ दिया है। पहले से गरीबी से जूझ रहे इस परिवार के सामने अब आर्थिक संकट और गहरा गया है।

बेलगाम रफ्तार का कहर: लकड़ी चुनने निकले 10 साल के कल्लू की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, चालक फरार

स्थानीय लोगों का कहना है कि गजरांवा मोड़ पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पहले भी हादसों का कारण बन चुकी है, लेकिन प्रशासन ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई।इस मामले में नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कानूनी कार्रवाई जारी है। वहीं ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने और दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। यह हादसा प्रशासन के लिए चेतावनी है वरना बेलगाम रफ्तार यूं ही मासूमों की जिंदगी निगलती रहेगी।

बेलगाम रफ्तार का कहर: लकड़ी चुनने निकले 10 साल के कल्लू की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, चालक फरार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।