Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

जौनपुर में दिनदहाड़े लूटपाट: बहू को संदूक में दबाकर लाखों का सामान लेकर फरार हुए लुटेरे

जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के अडियार गुरुभारीपुर गांव निवासी लालजी पटेल शनिवार की सुबह परिवार के साथ वाराणसी दर्शन के लिए गए थे।

जौनपुर में दिनदहाड़े लूटपाट: बहू को संदूक में दबाकर लाखों का सामान लेकर फरार हुए लुटेरे

केटी न्यूज़/ जौनपुर 

जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के अडियार गुरुभारीपुर गांव निवासी लालजी पटेल शनिवार की सुबह परिवार के साथ वाराणसी दर्शन के लिए गए थे। घर पर उनकी बहू मंजू अकेली थी। आरोप है कि दोपहर में दो युवक मुंह ढांपे हुए घर में घुसे और सामान खंगालने लगे। मंजू ने विरोध किया, तो उन्होंने उसे पीटकर सिंगारदानी और संदूक के नीचे दबा दिया और घर की आलमारी व बक्से खंगाल लिए। 

शाम को जब परिवार लौटा और बहू को नहीं पाया, तो उसे ढूंढ़ने लगे। संदूक के पास बहू की साड़ी दिखी, जिससे अंदाजा हुआ कि वह संदूक के नीचे है। जब संदूक हटाया गया, तो बहू बेहोशी की हालत में पाई गई। परिवार उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गया, लेकिन अभी उसकी हालत सामान्य नहीं है। 

पीड़ित परिवार के अनुसार, घर से दो मंगलसूत्र, सोने के झुमके, पायल और लाखों के सामान लेकर लुटेरे फरार हो गए। घटना की सूचना देर रात 112 नंबर और सुरेरी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जांच की, लेकिन 24 घंटे बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। थानाध्यक्ष सुरेरी सुनील वर्मा ने कहा कि तहरीर मिली है, और जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।