Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

दत्तक ग्रहण: दंपतियों ने तीन बच्चों को गोद लिया, खुशियों का माहौल

जीवन की भागदौड़ के बीच, आकांक्षा वाले दंपती जोड़ों के लिए शनिवार का दिन खुशियों से भरा रहा। सारण जिला प्रशासन ने तीन बच्चों का दत्तकग्रहण प्रक्रिया पूरी की।

दत्तक ग्रहण: दंपतियों ने तीन बच्चों को गोद लिया, खुशियों का माहौल

केटी न्यूज़ /छपरा

जीवन की भागदौड़ के बीच, आकांक्षा वाले दंपती जोड़ों के लिए शनिवार का दिन खुशियों से भरा रहा। सारण जिला प्रशासन ने तीन बच्चों का दत्तकग्रहण प्रक्रिया पूरी की। जिलाधिकारी अमन समीर ने अपने कार्यालय में तीन बच्चों को उनके दत्तक ग्रहण करने वाले माता-पिता को सौंपा।

जैसे ही दत्तकग्रहण की प्रक्रिया समाप्त हुई, नए माता-पिता के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने भावुक होकर जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। इन तीन बच्चों को भारत के विभिन्न राज्यों से आए दंपतियों ने गोद लिया। दंपतियों ने बच्चों को गोद लेने के लिए कारा के वेब पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था।

जानकारी के अनुसार, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान सारण में बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है। यहां "चिल्ड्रेन इन नीड ऑफ केयर एंड प्रोटेक्शन" वाले बच्चों का उचित पालन-पोषण किया जाता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।