Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रेनों में मांगकर गुजारा करने वाली सोनल ने रघुनाथपुर में बनाई अपनी अलग पहचान, छठ से जुड़ा आठ साल पुराना संकल्प मां के निधन से बुझ गया छठ का दीप, अधूरा रह गया सूर्योपासना का संकल्प पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण
Keshav Times

दर्दनाक हादसा: ट्रेन से कटकर बाढ़ पीड़ित की मौत

बैरिया। बकुलहा और मांझी रेलवे स्टेशनों के बीच यादव नगर गांव के सामने एक बाढ़ पीड़ित व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

दर्दनाक हादसा: ट्रेन से कटकर बाढ़ पीड़ित की मौत

केटी न्यूज़/ बैरिया

बैरिया। बकुलहा और मांझी रेलवे स्टेशनों के बीच यादव नगर गांव के सामने एक बाढ़ पीड़ित व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब वह मवेशियों का चारा लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। 

बताया जा रहा है कि डाउन लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस सुरेमनपुर से छपरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान, यादव नगर गांव के पास 40 वर्षीय राधेश्याम यादव उर्फ लुखड़ी, जो सिर पर घास का बोझ लिए हुए था, ट्रेन को देख नहीं पाया और उसकी चपेट में आ गया। 

घटना के बाद मौके पर पहुंचे चांद दियर चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।