Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

सड़क हादसे में तेज रफ्तार टाटा सफारी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी चार लोगों की मौत,एक गंभीर

सड़क हादसे में तेज रफ्तार टाटा सफारी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी चार लोगों की मौत,एक गंभीर

एनएच-31 पर राजू ढाबे के पास हुआ सड़क हादसा

केटी न्यूज/बलिया

सड़क हादसे में तेज रफ्तार टाटा सफारी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी चार लोगों की मौत,एक गंभीर

फेफना थाना क्षेत्र के राजू ढाबा के पास बुधवार की रात करीब 10:30 बजे बलिया से चितबड़ागांव की ओर जा रही तेज रफ्तार टाटा सफारी असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

सड़क हादसे में तेज रफ्तार टाटा सफारी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी चार लोगों की मौत,एक गंभीर

जबकि गंभीर रूप से घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। मृतकों की शिनाख्त क्रमशः रितेश गोंड 32 वर्ष पुत्र स्व भुलई गोंड निवासी तीखा थाना फेफना जिला बलिया, सत्येंद्र यादव 40 वर्ष पुत्र चलाकू यादव निवासी  सिरिया मठ, थाना बड़ेसर जनपद गाजीपुर, कमलेश यादव 36 वर्ष पुत्र स्व कैलास नाथ यादव बढ़वलिया थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया, राजू यादव 30 वर्ष पुत्र बाबूराम यादव बढ़वलिया थाना चितबड़ागांव बलिया के रूप में की गई।

सड़क हादसे में तेज रफ्तार टाटा सफारी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी चार लोगों की मौत,एक गंभीर

जबकि घायल छोटू यादव 32 वर्ष पुत्र स्व घुरहू यादव निवासी बढ़वलिया थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया का इलाज वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा है। बताया जा रहा है कि टाटा सफारी में सवार होकर पांच लोग बलिया से चितबड़ागांव की ओर कही जा जा रहे थे, जैसे ही टाटा सफारी राजू ढाबे के पास पहुँची कि तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।सड़क हादसे में तेज रफ्तार टाटा सफारी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी चार लोगों की मौत,एक गंभीर

इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि बुधवार की रात सूचना प्राप्त हुई की चितबड़ागांव मार्ग पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने देखा कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल है।

सड़क हादसे में तेज रफ्तार टाटा सफारी अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी चार लोगों की मौत,एक गंभीर

पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल को चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है, वह खतरे से बाहर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।