आग से एक दर्जन परिवारों का आशियाना जलकर हुआ राख,पीड़ितों का रोते रोते बुरा हाल

स्थानीय कस्बा के हरिजन बस्ती में शनिवार को अज्ञात कारणों से लगीं आग में लगभग दर्जनों झोपड़िया जलकर राख हो गई।

आग से एक दर्जन परिवारों का आशियाना जलकर हुआ राख,पीड़ितों का रोते रोते बुरा हाल
Fire

केटी न्यूज/बलिया 

स्थानीय कस्बा के हरिजन बस्ती में शनिवार को अज्ञात कारणों से लगीं आग में लगभग दर्जनों झोपड़िया जलकर राख हो गई। लोगों ने अफरा तफरी के बीच फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही झोपड़ियों में रखा गया घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं पीड़ितों का रोते-रोते बुरा हाल है।

पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये है। जानकारी अनुसार फेफना स्थित दलित बस्ती निवासी दिनेश राम, मुन्ना राम, सुदामा राम, अशोक राम, मदन राम, परशुराम, हरेराम,  श्रीभगवान,  लाल कुमार अपने-अपने काम पर गये थे। घर की महिलाएं कटिया करने गई थी। शनिवार को अचानक उनकी बस्ती से आग की पलटें निकलने लगी। जब तक लोग समझ पाते, तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया। लोग पानी एवं मिट्टी आग पर डालने लगे। आग से उक्त लोगों का आशियाना एवं घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने फेफना पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष सहित पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं थानाध्यक्ष गजानंद चौबे का ने बताया की आग में एक भैस सहित लगभग दर्जनों घर जल गया है जिसका आकलन किया जा रहा है।