Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

आपराधिक वारदात को अंजाम देने निकले दो बदमाश हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार

आपराधिक वारदात को अंजाम देने निकले दो बदमाश हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार

अजीमाबाद थाना क्षेत्र के करवासिन चेक पोस्ट से बुधवार को पकड़े गये दोनों बदमाश 

अपराध कर्मियों के पास से मैगजीन लगा एक देसी पिस्टल, दो गोली और बिना नंबर की बाइक बरामद 

केटी न्यूज/आरा

आपराधिक वारदात को अंजाम देने निकले दो बदमाश हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार

अजीमाबाद थाने की पुलिस ने सकड्डी-नासरीगंज स्टेट पर आपराधिक वारदात को अंजाम देने निकले दो बदमाशों को हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को बुधवार को करवासिन चेक पोस्ट से पकड़ा गया। गिरफ्तार अपराध कर्मियों में उसी थाना क्षेत्र के ताराचक गांव निवासी दीपनारायण उर्फ जाटा यादव और सोनू कुमार शामिल हैं। उनके पास से मैगजीन लोड एक देसी पिस्टल, दो गोली और बिना नंबर की एक बाइक बरामद की गयी है।

आपराधिक वारदात को अंजाम देने निकले दो बदमाश हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार

इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से आपराध की बड़ी घटना टल गयी। जानकारी के अनुसार बुधवार को आजिमाबाद थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार दिवा गश्ती में निकले थे। उस दौरान उनको सूचना मिली कि दो अपराध तत्व हथियार के साथ करवासिन से बाइक पर सवार होकर अजीमाबाद की तरफ आ रहे हैं।

आपराधिक वारदात को अंजाम देने निकले दो बदमाश हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार

दोनों किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। उस आधार पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तत्काल सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाइवे पर स्थित करवासिन चेक पोस्ट के पास पहुंचे और वाहन चेकिंग शुरू कर दी। उस दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार दो युवक तेजी से भागने लगे।

आपराधिक वारदात को अंजाम देने निकले दो बदमाश हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार

हालांकि पुलिस द्वारा खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान दीपनारायण उर्फ जाटा यादव के पास से मैगजीन व एक गोली लोड देसी पिस्टल और एक मोबाइल बरामद किया गया। वहीं सोनू कुमार के पास से भी एक गोली और एक मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों द्वारा बाइक बारे में भी संतोषजनक जबाव नहीं दिया गया। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।