Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

दिव्यांग अभिषेक पांडेय को ग्लोबल अवार्ड 2024 से सम्मानित, बढ़ाया जिले का अभिमान

मऊ। "प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती", इसे मऊ के परदहा ब्लॉक के परसपुरा गांव के दिव्यांग अभिषेक पांडेय ने साबित किया है। कुछ साल पहले ट्रेन दुर्घटना में अपने दोनों पैर खोने के बावजूद, अभिषेक ने कभी हार नहीं मानी और लगातार सामाजिक कार्यों में जुटे रहे।

दिव्यांग अभिषेक पांडेय को ग्लोबल अवार्ड 2024 से सम्मानित, बढ़ाया जिले का अभिमान

केटी न्यूज़/ मऊ 

मऊ। "प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती", इसे मऊ के परदहा ब्लॉक के परसपुरा गांव के दिव्यांग अभिषेक पांडेय ने साबित किया है। कुछ साल पहले ट्रेन दुर्घटना में अपने दोनों पैर खोने के बावजूद, अभिषेक ने कभी हार नहीं मानी और लगातार सामाजिक कार्यों में जुटे रहे। 

अभिषेक का "समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट" पूरे भारत में जरूरतमंदों के लिए बेहतरीन काम कर रहा है। उनके इन्हीं सामाजिक योगदान को देखते हुए, उन्हें दिल्ली में आयोजित ग्लोबल अवार्ड 2024 सेशन 3 में सम्मानित किया गया। हालांकि, किसी कारण से वे दिल्ली नहीं जा सके, तो अवार्ड उनके निवास पर भेजा गया। 

हाल ही में, मऊ के "रे आफ फाउंडेशन" ने भी अभिषेक को सम्मानित किया, जिसमें मऊ के प्रमुख मुस्लिम दिग्गज भी मौजूद रहे। आज, अभिषेक पांडेय अपने साहस और हौसले से न सिर्फ मऊ जिले, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।