Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह जनगणना की तैयारी तेज, चार दिनों तक प्रशिक्षित होंगे जिला व चार्ज स्तरीय अधिकारी
Keshav Times

सुसाइड नोट छोड़कर युवक ने नदी में लगाई छलांग, नहीं मिला कोई सुराग

सुसाइड नोट छोड़कर युवक ने नदी में लगाई छलांग, नहीं मिला कोई सुराग

केटी न्यूज/मऊ

जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के बेलवा घाट स्थित तमसा नदी में रविवार की दोपहर एक युवक ने सुसाइड नोट लिखकर नदी में छलांग लगा दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाेताखोर की मदद से युवक की तलाश में जुटी रही। लेकिन, युवक का कोई सुराग नहीं मिला। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के डोमनपुरा गोलवा निवासी 25 वर्षीय जावेद अपनी बहन के यहां रहता था। जावेद रविवार की दोपहर लगभग पौने दो बजे आत्महत्या करने के इरादे से नदी के किनारे सुसाइड नोट लिखकर बेलवा घाट नदी के पास पहुंचा और नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में छलांग लगाते देख एक व्यक्ति ने बचाव के लिए लोगों को बुलाया।

जब तक नदी में जाते युवक गहरे पानी में अदृश्य हो गया। काफी देर बाद बाहर नहीं निकला तो लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी व शाहिद लारी भी पहुंच गए। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में भीड़ मौजूद है। युवक द्वारा लिखा सुसाइड नोट पुलिस को मिला युवक डूबने से पहले एक शख्स के नाम सुसाइड नोट छोड़ गया है, जो पुलिस के हाथ लगा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उक्त व्यक्ति द्वारा उसके उपर पांच फर्जी मुकदमा किया गया है। मेरी रोजी-रोटी छीन ली है इसी वजह से मुझे मजबूर होकर आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें पुलिस भी मिली हुई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।