केटी न्यूज़/छपरा
आगामी 20 अक्टूबर को सोनपुर में क्षत्रिय सम्मान रैली का विशाल आयोजन किया जाएगा, जिसमें बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के सदस्य भी भाग लेंगे। यह जानकारी बिहार प्रदेश राजपूत करणी सेवा के अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन ने छपरा शहर के राजपूत छात्रावास में आयोजित एक बैठक के दौरान प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि राजपूत समाज सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए जाना जाता है। अमित सिंह ने महाराणा प्रताप और बाबू वीर कुंवर सिंह को इस बात के जीवंत उदाहरण बताया, जिन्होंने समाज और देश के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना बलिदान दिया।
राजपूत करणी सेवा इस रैली के माध्यम से अपनी पांच प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखेगी। इनमें बिहार के बिहटा एयरपोर्ट का नामकरण बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर करने, ईडब्ल्यूएस का सरलीकरण, क्षत्रिय कल्याण बोर्ड का गठन, पटना में क्षत्रिय छात्रावास के लिए भूमि आवंटन, और भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग शामिल है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।