Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज
Keshav Times

मेरठ में एसएसपी कार्यालय के सामने युवक ने परिवार समेत किया आत्मदाह का प्रयास

मेरठ में शुक्रवार को SSP कार्यालय के सामने एक युवक ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ परिवार समेत आत्मदाह करने का प्रयास किया।

मेरठ में एसएसपी कार्यालय के सामने युवक ने परिवार समेत किया आत्मदाह का प्रयास
family attempted to commit suicide

केटी न्यूज़/लखनऊ

मेरठ में शुक्रवार को SSP कार्यालय के सामने एक युवक ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ परिवार समेत आत्मदाह करने का प्रयास किया।युवक से वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने डीजल की बोतल छीन ली।परिवार को सिविल लाइन लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मेरठ में एसएसपी कार्यालय के सामने युवक ने परिवार समेत किया आत्मदाह का प्रयास

क्या है पूरा मामला

हस्तिनापुर की इंदिरा कॉलोनी निवासी नरेंद्र आज अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ SSP ऑफिस पहुंचा।कार्यालय के सामने पहुंच कर अपने साथ लाई डीजल की बोतल से डीजल खुद पर और परिवार पर छिड़क दिया।जैसे ही उसने खुद को जलाने का प्रयास किया तभी कार्यालय पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दौड़कर नरेंद्र से डीजल की भरी बोतल छीन ली।इसके बाद पूरे परिवार को हिरासत में ले लिया।सिविल लाइन थाना पुलिस को बुलाकर परिवार को उन्हें सौंप दिया।

मेरठ में एसएसपी कार्यालय के सामने युवक ने परिवार समेत किया आत्मदाह का प्रयास

क्यों करना चाहता था नरेंद्र आत्मदाह

नरेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने दोस्त पवन गुर्जर, सुंदर शर्मा, राजन शर्मा के साथ मिलकर जमीन खरीदने का बिजनेस शुरू किया था।नरेंद्र ने इसी बीच बैंक से 60 लाख लोन लेकर जमीन खरीद ली थी।नरेंद्र ने बताया कि जमीन की कीमत करोड़ो में है लेकिन उसके दोस्त उसके साथ बेईमानी कर रहे हैं।उसे जमीन में कोई हिस्सा नही दे रहे हैं।DM और SSP तक इस मामले की शिकायत जा चुकी है लेकिन कोई कार्यवाई नही हुई।इसी बात से परेशान होकर उसने डीजल खरीदा और आत्मदाह करने के लिए SSP कार्यालय पहुंच गया।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।जांच के बाद मामलें में कारवाई की जायेगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।