Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

ट्रक के धक्के से टूटा विद्युत पोल, चौसा में 16 घण्टे से विद्युत आपूर्ति ठप

बक्सर-चौसा मार्ग पर चौसा नगर पंचायत क्षेत्र के बारा मोड़ के पास टर्निंग पर सोमवार की रात्रि अंधेरे में किसी अज्ञात ट्रक ने विद्युतीय पोल में टक्कर मार दी और भाग गया।

ट्रक के धक्के से टूटा विद्युत पोल, चौसा में 16 घण्टे से विद्युत आपूर्ति ठप
Accident

केटी न्यूज/चौसा

बक्सर-चौसा मार्ग पर चौसा नगर पंचायत क्षेत्र के बारा मोड़ के पास टर्निंग पर सोमवार की रात्रि अंधेरे में किसी अज्ञात ट्रक ने विद्युतीय पोल में टक्कर मार दी और भाग गया। इस टक्कर में जहा विद्युत पोल के साथ ग्यारह हजार वोल्ट के केबल टूटने से दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई। हालांकि, मंगलवार की सुबह से विद्युत विभाग द्वारा मरम्मत का कार्य शुरू किया, लेकिन 16 घंटे बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू न हो सकी है।

ट्रक के धक्के से टूटा विद्युत पोल, चौसा में 16 घण्टे से विद्युत आपूर्ति ठप

ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना लगभग ग्यारह बजे के आसपास हुई। किसी अनियंत्रित ट्रक ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। इस हादसे में 11 हजार केवी का तार टूट गया, जिससे दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति विगत 16 घंटे से बाधित है। हालंकि जल्द से जल्द बिजली सुचारू किया जाये इसको लेकर विभागीय कर्मियों द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। 

ट्रक के धक्के से टूटा विद्युत पोल, चौसा में 16 घण्टे से विद्युत आपूर्ति ठप

बिजली कंपनी की माने तो इस घटना में लगभग दो लाख का नुकसान विभाग को है। बिजली विभाग के कनीय अभियंता रौनक राज ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। घटना से लोगों को मोबाइल चार्जिंग से लेकर अन्य बिजली संबंधित कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देर शाम तक हर क्षेत्र में विद्युति आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।