नौकरी की नई शुरुआत से पहले हादसा, पटना जाते युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे एक युवक की खुशियां सड़क हादसे में पलभर में मातम में बदल गईं। दानापुर के नेउरा के पास रविवार की सुबह हुई दुर्घटना में सोनवर्षा गांव निवासी 26 वर्षीय कुमार अभिषेक कुमार की मौत हो गई। वह एचडीएफसी बैंक में चयनित होने के बाद पटना पदभार ग्रहण करने जा रहा था।

नौकरी की नई शुरुआत से पहले हादसा, पटना जाते युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

-- पटना ज्वाइन करने जा रहे इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में पसरा मातम

केटी न्यूज/नावानगर

जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे एक युवक की खुशियां सड़क हादसे में पलभर में मातम में बदल गईं। दानापुर के नेउरा के पास रविवार की सुबह हुई दुर्घटना में सोनवर्षा गांव निवासी 26 वर्षीय कुमार अभिषेक कुमार की मौत हो गई। वह एचडीएफसी बैंक में चयनित होने के बाद पटना पदभार ग्रहण करने जा रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक अपने घर से बड़े उत्साह के साथ पटना के लिए निकला था, जहां उसे मंगलवार को वहां के किसी बैंक शाखा में ज्वाइन करना था। परिवार और गांव के लोगों को उससे काफी उम्मीदें थीं। लेकिन नेउरा के पास उसकी बाइक बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक पढ़ाई में भी अच्छा था और हाल ही में एचडीएफसी बैंक में उसकी नौकरी लगी थी। परिवार उसके उज्ज्वल भविष्य को लेकर काफी खुश था। इतना ही नहीं, उसकी शादी भी आगामी नवंबर माह में तय हो चुकी थी। एक ओर जहां घर में शादी और नौकरी की खुशियों की तैयारी चल रही थी, वहीं इस दुर्घटना ने सबकुछ छीन लिया। गांव के लोग इसे बेहद दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना बता रहे हैं।