Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान
Keshav Times

नंदन में सर्पदंश से किसान की मौत, मचा कोहराम

स्थानीय थाना क्षेत्र के नंदन गांव में सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गई है। घटना शाम चार बजे गांव से उतर पूरब बधार की है। मृतक नंदन के अदालत सिंह का इकलौता पुत्र अजय कुमार सिंह उर्फ टुनटुन यादव उम्र 50 वर्ष अपने घर से खेत की पटवन करने निकला था। उधर से लौटने के दौरान पगडंडी पर घास में छिपे एक विषैले सर्प ने उनके पैर में दंश कर दिया।

नंदन में सर्पदंश से किसान की मौत, मचा कोहराम

- अपने पिता का इकलौता पुत्र था मृतक, खेत की पटवन कर लौटने के दौरान विषैले सर्प ने कर दिया था दंश

केटी न्यूूज/डुमरांव

नंदन में सर्पदंश से किसान की मौत, मचा कोहराम

स्थानीय थाना क्षेत्र के नंदन गांव में सर्पदंश से एक किसान की मौत हो गई है। घटना शाम चार बजे गांव से उतर पूरब बधार की है। मृतक नंदन के अदालत सिंह का इकलौता पुत्र अजय कुमार सिंह उर्फ टुनटुन यादव उम्र 50 वर्ष अपने घर से खेत की पटवन करने निकला था। उधर से लौटने के दौरान पगडंडी पर घास में छिपे एक विषैले सर्प ने उनके पैर में दंश कर दिया। इस दौरान सर्प उनके पैर से लिपट भी गया था।

नंदन में सर्पदंश से किसान की मौत, मचा कोहराम

किसी तरह उसके चंगुल से मुक्त हो उन्होंने अपने पुत्र नीतीश कुमार को फोन कर यह जानकारी दी कि उन्हें सर्पदंश हो गया है। इसके बाद पुत्र उन्हें तत्काल लेकर प्रतापसागर स्थित मेथोडिस्ट अस्पताल पहुंचा। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी बिगड़ती हालत को देख डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया।

नंदन में सर्पदंश से किसान की मौत, मचा कोहराम

लेकिन, सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी पुष्पा देवी का रो रोकर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार मृतक को चार पुत्री और एक पुत्र है। घटना के बाद से ही पूरा परिवार बदहवास हो गया है। जबकि, इस घटना से किसानों में विषैले जीव जंतुओं का भय बना हुआ है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।