Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

बक्सर-पटना हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

बक्सर-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 922) पर औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप हुए एक भीषण हादसे में एक युवक की मौकेे पर ही मौत हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार कार व बाइक की टक्कर से हुई। मृतक की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी स्व. मुक्तेश्वर पाठक के 45 वर्षीय पुत्र सुशील पाठक उर्फ पिंकू पाठक के रूप में हुई।

बक्सर-पटना हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

-- औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप हुई दुर्घटना, सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का रहने वाला है मृतक

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 922) पर औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप हुए एक भीषण हादसे में एक युवक की मौकेे पर ही मौत हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार कार व बाइक की टक्कर से हुई। मृतक की पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी स्व. मुक्तेश्वर पाठक के 45 वर्षीय पुत्र सुशील पाठक उर्फ पिंकू पाठक के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार पिंकू का बक्सर के विश्वामित्र कॉलोनी में भी एक घर है। रविवार की दोहपर वह अपनी बाइक से बक्सर से गांव आ रहा था।

बक्सर-पटना हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

जैसे ही वह टोल प्लाजा के समीप पहुंचा कि पिछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो लहुलूहान हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम ने उसे इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल बक्सर पहंुचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजन दौड़े भागे घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं, स्थानीय पुलिस कार चालक की शिनाख्त तथा मामले की जांच में जुट गई है।

बक्सर-पटना हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

औद्योगिक पुलिस की माने तो शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, घटना के बाद से डुमरी गांव में कोहराम मचा हुआ है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में बक्सर-पटना फोरलेन की सड़क पर सड़क हादसों में वृद्धि हुई है।वहीं, डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेम सागर कुंवर ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मृतक काफी नेकदिल इंसान था तथा इस घटना से पूरा गांव मर्माहत हो गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।