राज्यसभा में एनडीए की सफलता पर डुमरांव में उत्साह, __ भाजपा नेता मुखिया सिंह कुशवाहा बोले– बिहार की आवाज होगी और मजबूत

राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत के बाद डुमरांव प्रखंड क्षेत्र में एनडीए समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और इसे गठबंधन की बड़ी राजनीतिक सफलता बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत न केवल एनडीए की एकजुटता का प्रमाण है, बल्कि जनता के विश्वास और विकास आधारित राजनीति पर मुहर भी है।

राज्यसभा में एनडीए की सफलता पर डुमरांव में उत्साह, __ भाजपा नेता मुखिया सिंह कुशवाहा बोले– बिहार की आवाज होगी और मजबूत

केटी न्यूज/डुमरांव

राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत के बाद डुमरांव प्रखंड क्षेत्र में एनडीए समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा और भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और इसे गठबंधन की बड़ी राजनीतिक सफलता बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत न केवल एनडीए की एकजुटता का प्रमाण है, बल्कि जनता के विश्वास और विकास आधारित राजनीति पर मुहर भी है।इस मौके पर भाजपा नेता मुखिया सिंह कुशवाहा ने कहा कि राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए की जीत से यह स्पष्ट हो गया है कि जनता का भरोसा आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और एनडीए की नीतियों पर कायम है।

उन्होंने कहा कि यह सफलता गठबंधन की मजबूती, संगठन की सक्रियता और जनसमर्थन का परिणाम है। मुखिया सिंह कुशवाहा ने विशेष रूप से उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा पहुंचने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ बिहार को अवश्य मिलेगा।उन्होंने कहा कि बिहार के विकास, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, किसानों की समस्याओं और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को अब राष्ट्रीय मंच पर और प्रभावशाली ढंग से उठाया जाएगा। उनके अनुसार, राज्यसभा में अनुभवी और जमीनी समझ रखने वाले नेताओं की उपस्थिति से बिहार के हितों की पैरवी अधिक मजबूती से हो सकेगी।

डुमरांव प्रखंड में आयोजित इस खुशी समारोह में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रविकांत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान संदीप कुशवाहा, अजय सिंह, पप्पू कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि एनडीए की यह जीत आने वाले समय की राजनीति के लिए सकारात्मक संकेत है।कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि एनडीए नेतृत्व आने वाले दिनों में बिहार के विकास को नई दिशा देगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और राज्यसभा में एनडीए की इस सफलता को जनआकांक्षाओं की जीत बताया।