
केटी न्यूज/बक्सर
भारतीय जनता पार्टी बक्सर जिला की कोर कमिटी की एक बैठक जिला कार्यालय अहिरौली में आहुत की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन के नेतृत्व में किया गया।

कोर कमिटी में संगठनात्मक कार्यों तथा समाज के हर तबके में पार्टी की पकड़ किस तरह मजबूत हो इसकी गहन समीक्षा कोर कमिटी के सदस्यों ने की। हर एक कार्यकर्ता के कार्यक्षमता का आंकलन और उसका संगठन और समाज हित में सदुपयोग करने हेतु समिति का गठन और अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए और उसके उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो सकें।

मौके पर विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, केदारनाथ तिवारी, राजवंश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदीप दुबे, हिमांशु चतुर्वेदी, सिद्धनाथ सिंह, विंध्याचल सिंह, राजेश सिन्हा, धनंजय राय, धर्मेन्द्र प्रधान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूनम रविदास, इन्द्रलेश पाठक, निर्भय राय महामंत्री आदि मौजूद रहे।





टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।