कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इटाढ़ी व सिकठी पैक्स का चुनाव संपन्न

मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इटाढ़ी नगर पंचायत व राजपुर प्रखंड के सिकठी पैक्स का चुनाव व मतगणना संपन्न हुआ। इस चुनाव में इटाढ़ी के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह एक बार फिर से विजयी बने है। उन्हें इस चुनाव में 633 मत मिले है। जबकि, उनके प्रतिद्वंदी अभय कुमार सिन्हा को 603 मत प्राप्त हुए, इस तरह संजय यादव 30 मत से विजयी घोषित किये गए।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इटाढ़ी व सिकठी पैक्स का चुनाव संपन्न

- इटाढ़ी में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह ने फिर मारी बाजी

- पूरे दिन बूथों पर मुश्तैद रहा प्रशासन, मतगणना कक्ष के बाहर भी थी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

केटी न्यूज/बक्सर

मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इटाढ़ी नगर पंचायत व राजपुर प्रखंड के सिकठी पैक्स का चुनाव व मतगणना संपन्न हुआ। इस चुनाव में इटाढ़ी के निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह एक बार फिर से विजयी बने है। उन्हें इस चुनाव में 633 मत मिले है। जबकि, उनके प्रतिद्वंदी अभय कुमार सिन्हा को 603 मत प्राप्त हुए, इस तरह संजय यादव 30 मत से विजयी घोषित किये गए।

सिकठी में गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ चुनाव

प्रखंड के सिकठी पैक्स समिति के लिए निर्वाचन आयोग के तरफ से जारी निर्देश के बाद काफी गहमागहमी के बीच पैक्स का चुनाव देर शाम 4.30 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। निर्वाचन विभाग के तरफ से मतदान के लिए सरकारी स्कूल में कुल चार बूथ बनाए गए थे। जिन मतदान केंद्रों पर मतदाता प्रत्याशियों के नाम के आगे मुहर लगाकर मतदान किया. सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया था।

मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर ही मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी तैनात थे। जहां पड़ताल के बाद ही मतदाताओं को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही थी। पैक्स समिति के गठन के लिए अध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अन्य पदों पर मतदान कराया गया। जिसमें सबसे अधिक गहमागहमी अध्यक्ष पद के लिए बना रहा।

सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के लिए पुलिस पदाधिकारी एवं निर्वाचन कर्मी समय पर मौजूद हो गए। मौसम के तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही मतदाताओं की भी भीड़ बढ़ने लगी। सुबह 12.30 बजे तक 50 प्रतिशत मतदान कराया गया। शाम 4.30 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत तक मतदान हुआ।

इस दौरान थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह व बीपीआरओ ममता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की टीम लगातार भ्रमण करती रही। बूथ तक पहुंचने से पूर्व मतदाताओं की गहन जांच पड़ताल की गयी।

वृद्ध मतदाताओं ने दिखाई दिलचस्पी

इस चुनाव में वृद्ध मतदाताओं में भी काफी दिलचस्पी रही। सिकठी बूथ पर पहुंचे 85 वर्षीय वृद्ध जमुना प्रसाद सिंह, 70 वर्षीय विजय बहादुर सिंह, 80 वर्षीय कलावती देवी, इनापुर निवासी 75 वर्षीय उमाशंकर पांडेय, 78 वर्षीय रणविजय पांडेय के अलावा अन्य लोग भी मतदान कर लोकतंत्र में आस्था का परिचय दिया।

इन लोगों ने बताया कि कई बार हमने मतदान किया है.इस बार भी मतदान कर रहे हैं। किसानों की स्थिति मजबूत हो। इसी उम्मीद के साथ किसानों के विकास के लिए मतदान किया है।