Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक
Keshav Times

स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र की सुरक्षा का डीएम-एसपी ने लिया जायज़ा

बक्सर में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी विद्यानन्द सिंह तथा पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बुधवार को स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, आग से बचाव की व्यवस्था सहित समस्त तैयारियों का बारीकी से जायज़ा लिया।

स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र की सुरक्षा का डीएम-एसपी ने लिया जायज़ा

स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र की सुरक्षा का डीएम-एसपी ने लिया जायज़ा

केटी न्यूज/बक्सर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अभ्यर्थियों के अधिकृत प्रतिनिधियों से संवाद भी किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बारे में सुझाव तथा उनकी संतुष्टि की जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं पूरी तरह संतोषजनक हैं। उन्होंने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा सुदृढ़ है तथा परिसर में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में वे स्वयं भी उपस्थित रहते हैं।

स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र की सुरक्षा का डीएम-एसपी ने लिया जायज़ा

डीएम विद्यानन्द सिंह ने मौके पर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं।

स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र की सुरक्षा का डीएम-एसपी ने लिया जायज़ा

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि मतगणना केंद्र एवं स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि की सतत निगरानी की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता और संयम के साथ चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराने का निर्देश दिया।

स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र की सुरक्षा का डीएम-एसपी ने लिया जायज़ा

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण और विश्वसनीय वातावरण में संपन्न हो सके।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।