Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

घर-घर पहुंची मतदाता पर्ची, जागरूकता की बढ़ी रफ्तार

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने और निर्वाचक प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए अब घर-घर मतदाता पर्ची वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

घर-घर पहुंची मतदाता पर्ची, जागरूकता की बढ़ी रफ्तार

घर-घर पहुंची मतदाता पर्ची, जागरूकता की बढ़ी रफ्तार

-- प्रेक्षक ने कई बूथों का किया निरीक्षण, मतदाताओं से की सीधी बातचीत

केटी न्यूज/डुमरांव।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने और निर्वाचक प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए अब घर-घर मतदाता पर्ची वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

घर-घर पहुंची मतदाता पर्ची, जागरूकता की बढ़ी रफ्तार

इस जिम्मेदारी को निभा रहे हैं मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर), जो न केवल मतदाता पर्ची बांट रहे हैं बल्कि लोगों को मतदान की तारीख, प्रक्रिया और मतदान के महत्व की जानकारी भी दे रहे हैं।

घर-घर पहुंची मतदाता पर्ची, जागरूकता की बढ़ी रफ्तार

शनिवार को डुमरांव प्रखंड क्षेत्र के आरीयाव, नंदन, लाखन डिहरा और सोवा पंचायतों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर इस अभियान की स्थिति का निरीक्षण करने पहुंचे निर्वाचन प्रेक्षक ने खुद तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों की व्यवस्था, पहुंच मार्ग, मूलभूत सुविधाओं और पर्ची वितरण कार्य की विस्तार से समीक्षा की।

घर-घर पहुंची मतदाता पर्ची, जागरूकता की बढ़ी रफ्तार

निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षक ने युवा, महिला और वृद्ध मतदाताओं से भी सीधा संवाद किया। उन्होंने मतदाताओं से पूछा कि क्या उन्हें पर्ची मिल गई है और क्या वे मतदान की तारीख से अवगत हैं। अधिकांश लोगों ने बताया कि बीएलओ ने समय पर पर्ची दी और मतदान को लेकर जानकारी भी साझा की है।

घर-घर पहुंची मतदाता पर्ची, जागरूकता की बढ़ी रफ्तार

निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक के साथ डुमरांव बीडीओ संदीप कुमार पांडेय मौजूद थे। उन्होंने बताया कि हर बूथ पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी मतदाता वंचित न रहे। बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि वे हर परिवार तक पहुंचें और मतदान दिवस से पहले पर्ची वितरण कार्य पूरा करें। साथ ही, निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के तहत सभी मतदान केंद्रों को आवश्यक सुविधाओंकृजैसे पेयजल, छाया, रैंप और शौचालय आदि से सुसज्जित किया जा रहा है।

घर-घर पहुंची मतदाता पर्ची, जागरूकता की बढ़ी रफ्तार

-- युवा मतदाताओं में दिख रहा है उत्साह

डुमरांव क्षेत्र में इस बार पहली बार वोट डालने वाले युवा मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ती दिख रही है। प्रेक्षक ने इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र की सच्ची ताकत तभी नजर आती है जब हर नागरिक मतदान केंद्र तक पहुंचता है।

घर-घर पहुंची मतदाता पर्ची, जागरूकता की बढ़ी रफ्तार

वहीं, बीडीओ ने बताया कि मतदाता पर्ची वितरण और जागरूकता की यह मुहिम न केवल मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि यह लोकतंत्र के महापर्व को और अधिक जनसहभागिता वाला बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।