Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

राजपरिवार ने लोकतंत्र में दिखाई आस्था, सपरिवार किया मतदान

एक डुमरांव के राजपरिवार को लोकतंत्र के प्रति आस्था भी रहा। राजपरिवार ने लोकतंत्र में आस्था दिखाते हुए पूरे परिवार के साथ मतदान कर लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया है।

राजपरिवार ने लोकतंत्र में दिखाई आस्था, सपरिवार किया मतदान
Royal family

केटी न्यूज/बक्सर

शनिवार को बक्सर संसदीय क्षेत्र के हो रहे चुनाव में कई खास चीजें देखने को मिली है। इसी में एक डुमरांव के राजपरिवार को लोकतंत्र के प्रति आस्था भी रहा। राजपरिवार ने लोकतंत्र में आस्था दिखाते हुए पूरे परिवार के साथ मतदान कर लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया है। 

राजपरिवार ने लोकतंत्र में दिखाई आस्था, सपरिवार किया मतदान

मिली जानकारी केे महाराजा बहादूर व पहली लोकसभा के सांसद चुने गए स्व. कमल सिंह केे छोटे पुत्र मानविजय सिंह, रानी अरूणिमा सिंह, राजकुमारी रोहिणी कुमारी तथा राजकुमारी आकृति कुमारी ने एक साथ जाकर नया भोजपुर उर्दू मध्य विद्यालय के अपने बूथ 30 पर मतदान किया। मतदान के बाद मान विजय सिंह ने कहा कि मताधिकार संविधान प्रदत अधिकार है, मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

राजपरिवार ने लोकतंत्र में दिखाई आस्था, सपरिवार किया मतदान

उन्होंने कहा कि मतदान के प्रति शुरू से ही राज परिवार की आस्था रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें मताधिकार के प्रयोग की प्रेरणा अपने पिता स्व. महाराजा बाहदूर कमल सिंह से मिली है। उन्होंने कहा कि जबतक वे जिंदा थे सभी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किए है। उन्होंने बताया कि वे 1952 में हु प्रथम लोकसभा चुनाव में उनके पिता जी बक्सर से सांसद चुने गए थे। पूरे राज परिवार में मतदान के प्रति आकर्षण रहता है तथा राजपरिवार पूरे उत्साह के साथ मतदान करने जाता है। उन्होंने कहा कि एक अच्छी सरकार तभी बनेगी जब अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।