Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

महागठबंधन ने फूंका चुनावी बिगुल, सांसद सुधाकर सिंह बोले – ‘यह चुनाव बिहार के भविष्य की लड़ाई’

राजपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच मंगलवार को महागठबंधन ने अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया। राजद प्रत्याशी सह विधायक विश्वनाथ राम और सांसद सुधाकर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर महागठबंधन चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद आयोजित नुक्कड़ सभा में नेताओं ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों पर हमला बोला और जनता से महागठबंधन को समर्थन देने की अपील की।

महागठबंधन ने फूंका चुनावी बिगुल, सांसद सुधाकर सिंह बोले – ‘यह चुनाव बिहार के भविष्य की लड़ाई’

महागठबंधन ने फूंका चुनावी बिगुल, सांसद सुधाकर सिंह बोले – ‘यह चुनाव बिहार के भविष्य की लड़ाई’

__ विधायक विश्वनाथ राम बोले  जनता का फैसला ही लोकतंत्र में सर्वोच्च

केटी न्यूज/राजपुर।

राजपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच मंगलवार को महागठबंधन ने अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए चुनावी बिगुल फूंक दिया। राजद प्रत्याशी सह विधायक विश्वनाथ राम और सांसद सुधाकर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर महागठबंधन चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद आयोजित नुक्कड़ सभा में नेताओं ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों पर हमला बोला और जनता से महागठबंधन को समर्थन देने की अपील की।

महागठबंधन ने फूंका चुनावी बिगुल, सांसद सुधाकर सिंह बोले – ‘यह चुनाव बिहार के भविष्य की लड़ाई’

सभा की अध्यक्षता राजद अध्यक्ष उमेश सिंह एवं मुखिया अनिल सिंह ने की। इस मौके पर विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महागठबंधन समर्थक और कार्यकर्ता उपस्थित थे। नेताओं ने कहा कि संविधान की रक्षा, शोषितों और वंचितों की आवाज को बुलंद करने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने का समय आ गया है।

महागठबंधन ने फूंका चुनावी बिगुल, सांसद सुधाकर सिंह बोले – ‘यह चुनाव बिहार के भविष्य की लड़ाई’

राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और जनता का समर्थन इस बात का प्रमाण है कि संगठन मजबूत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि चुनाव के दिन सतर्क रहना जरूरी है, सेंधमारी से बचें और हर बूथ पर चौकसी रखें।

महागठबंधन ने फूंका चुनावी बिगुल, सांसद सुधाकर सिंह बोले – ‘यह चुनाव बिहार के भविष्य की लड़ाई’

विधायक सह प्रत्याशी विश्वनाथ राम ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि आपका वोट सरकार बनाने में सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि अगर दोबारा मौका मिला तो हम आपके हर सुख-दुख में साथ रहेंगे।

महागठबंधन ने फूंका चुनावी बिगुल, सांसद सुधाकर सिंह बोले – ‘यह चुनाव बिहार के भविष्य की लड़ाई’

वहीं सांसद सुधाकर सिंह ने अपने जोशीले भाषण में कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं बल्कि बिहार के भविष्य को सुरक्षित करने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि “वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है और केंद्र की नीतियों से मिलकर आम जनता को लूट रही है।

महागठबंधन ने फूंका चुनावी बिगुल, सांसद सुधाकर सिंह बोले – ‘यह चुनाव बिहार के भविष्य की लड़ाई’

सिंह ने बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि राजपुर और आसपास का इलाका हमेशा से समाजवादी विचारधारा का गढ़ रहा है। अब वक्त है इस खराब व्यवस्था को बदलने का। सरकार गरीबों और भूमिहीनों के विरोध में खड़ी है। अडानी-अंबानी को जमीन दी जा रही है, लेकिन गरीब के लिए कोई जगह नहीं।

महागठबंधन ने फूंका चुनावी बिगुल, सांसद सुधाकर सिंह बोले – ‘यह चुनाव बिहार के भविष्य की लड़ाई’

सभा में संतोष भारती, जिप सदस्य पूजा कुमारी, कांग्रेस अध्यक्ष साबिर हासमी सहित महागठबंधन के तमाम प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने एकजुट होकर कहा कि जनता बदलाव चाहती है और इस बार राजपुर से महागठबंधन की जीत निश्चित है।

महागठबंधन ने फूंका चुनावी बिगुल, सांसद सुधाकर सिंह बोले – ‘यह चुनाव बिहार के भविष्य की लड़ाई’

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।