Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

स्वेच्छा से करें मतदान, बनाए लोकतंत्र को मजबूत - अंशुल अग्रवाल

स्वेच्छा से करें मतदान, बनाए लोकतंत्र को मजबूत - अंशुल अग्रवाल

- बसही में संध्या चौपाल लगा जिला प्रशासन ने मतदाताओं को जागरूक

- महिला मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर दिया गया अधिक जोर

स्वेच्छा से करें मतदान, बनाए लोकतंत्र को मजबूत - अंशुल अग्रवाल

केटी न्यूज/बक्सर  

स्वेच्छा से करें मतदान, बनाए लोकतंत्र को मजबूत - अंशुल अग्रवाल

बक्सर संसदीय क्षेत्र में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए सोमवार की शाम  जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सह जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से राजपुर प्रखंड के अकबरपुर पंचायत अंतर्गत बसही गांव के शिव मंदिर प्रांगण में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संध्या चौपाल का आयोजन किया गया।

स्वेच्छा से करें मतदान, बनाए लोकतंत्र को मजबूत - अंशुल अग्रवाल

जहा कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर  किया गया। इस दौरान डीएम एसपी ने लोगों को भयमुक्त हो तथा स्वेच्छा से मतदान के लिए प्रेरित किया और मतदान के महत्व को समझाया। डीएम एसपी ने कहा कि मताधिकार संविधान प्रदत अधिकार है। यह हमारे नागरिकता का प्रमाण है, हमे हर हाल में चुनाव के दिन मतदान करना चाहिए।

स्वेच्छा से करें मतदान, बनाए लोकतंत्र को मजबूत - अंशुल अग्रवाल

बता दें कि बसही गांव बक्सर जिले के सीमावर्ती सुदूर क्षेत्र में स्थित है। जहां, पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत कम था। यही कारण है कि जिला प्रशासन द्वारा संध्या चौपाल के लिए इस गांव का चयन किया गया था। संध्या चौपाल के शुरूआत में जीविका दीदियों ने दीपों से रोशनी कर निष्पक्ष मतदान का आह्वान किया।

स्वेच्छा से करें मतदान, बनाए लोकतंत्र को मजबूत - अंशुल अग्रवाल

साथ ही स्थानीय कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान के महत्व को दर्शाते हुए ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। वही, विभिन्न स्लोगनों चुनाव का पर्व, देश का गर्व, पहले मतदान, फिर जलपान, आपका वोट, आपकी आवाज, वोट हमारा है अनमोल, कभी ना लेंगे इसका मोल तथा मतदान आप का कर्तव्य और अधिकार है आदि-आदि स्लोगनों से लोगों को जागरूक किया गया। 

स्वेच्छा से करें मतदान, बनाए लोकतंत्र को मजबूत - अंशुल अग्रवाल

डीएम ने मतदान केन्द्रों पर मिलने वाली सुविधाओं की दी जानकारी

संध्या चौपाल को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर मतदान करने का अपील की। वही, उन्होंने मतदान के दिन मतदान केंद्र पर मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, वेटिंग रूम, मेडिकल सुविधा, व्हीलचेयर, रैंप इत्यादि के बारे में जानकारी दी और कहा कि ये सुविधाएं मतदाताओं के लिए मुहैया कराई गई है, ताकी किसी को इस भीषण गर्मी के मौसम में मतदान केन्द्रों पर परेशानी का सामना न करना पड़े। 

स्वेच्छा से करें मतदान, बनाए लोकतंत्र को मजबूत - अंशुल अग्रवाल

वृद्ध व असक्षम लोगों को मिलेगा पोस्टल बैलेट की सुविधा

डीएम ने बताया कि वैसे मतदाता जो 85 वर्ष से अधिक के हैं, अथवा दिव्यांग है या किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है, जिस कारण मतदान केंद्र पर जाने में असक्षम है तो ऐसे मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस गांव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत काफी कम है।

स्वेच्छा से करें मतदान, बनाए लोकतंत्र को मजबूत - अंशुल अग्रवाल

इस बार आगामी एक जून को मतदान के दिन अपने घरों से बाहर निकलकर निकटतम मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इस बार औसत बढ़ जाए। उन्होंने खासकर महिला मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया और कहा कि आपके मत से ही मजबूत सरकार का गठन होगा।

स्वेच्छा से करें मतदान, बनाए लोकतंत्र को मजबूत - अंशुल अग्रवाल

बूथों पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

जबकि, पुलिस अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इस अवसर पर सभी ग्रामीणों से निर्भीक एवं भय मुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को शपथ भी दिलाई तथा जागरूकता के लिए कैडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जीविका दीदिया, पंचायत प्रतिनिधि तथा गांव के गणमान्य उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।