महिला सिपाही की संदिग्ध हालत में मौत
महिला सिपाही की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। जिसके बाद गांव में सनसनी मच गयी। घटन बिहार की राजधानी पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के यादव चक गांव में हुई। परिजनों के अनुसार मृतक महिला सिपाही डायल 112 के कंट्रोल रूम में कार्यरत थी। वहीं महिला सिपाही के मायके वालों ने कांस्टेबल पति पर हत्या का आरोप लगाया है।

केटी न्यूज/पटना
महिला सिपाही की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। जिसके बाद गांव में सनसनी मच गयी। घटन बिहार की राजधानी पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के यादव चक गांव में हुई। परिजनों के अनुसार मृतक महिला सिपाही डायल 112 के कंट्रोल रूम में कार्यरत थी। वहीं महिला सिपाही के मायके वालों ने कांस्टेबल पति पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला सिपाही की पहचान सिपाही कनक प्रिया पति पुलिस कांस्टेबल प्रभात कुमार के रूप में हुई है। प्रभात कुमार पटेल भवन में डायल 112 में तैनात है। जबकि महिला सिपाही के पति ने बताया है कि फोन पर किसी से बात करने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके कारण वह नाराज होकर कमरे में गयी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सिपाही प्रभात कुमार ने परसा बाजार थाना को दी। मृतका के मायके वालों ने पति प्रभात कुमार पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मृतक सिपाही कनक प्रिया मूल रूप से गया जिले की रहने वाली थी। उसी प्रभात से शादी वर्ष 2020 में हुई थी।