Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

जमीन कारोबारी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर की हत्या

कटिहार में मनीष ठाकुर नाम के शख्स को बैगना सर्विस रोड पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी।

जमीन कारोबारी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर की हत्या
Murder

केटी न्यूज़/कटिहार

कटिहार में मनीष ठाकुर नाम के शख्स को बैगना सर्विस रोड पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी।मनीष ठाकुर एक जमीन कारोबारी था जिसकी हत्या कर दी गई।घटना के वक़्त मनीष अपने दोस्त सूरज कुमार के साथ फोरलेन के पास अपनी ज़मीन देखने गए थे। तभी अचानक बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं।गंभीर रूप से घायल मनीष को उनके दोस्त कटिहार मेडिकल कॉलेज लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हत्या की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जमीन कारोबारी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर की हत्या

मनीष ठाकुर कटिहार नगर थाना क्षेत्र के दुर्गास्थान के रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाए। मनीष ठाकुर कटिहार नगर थाना क्षेत्र के दुर्गास्थान का निवासी है और वो ज़मीन के कारोबारी थे और ज़मीन का काम करते थे, जिसे गोली मारकर ज़ख्मी कर दिया गया। घटना के बाद केएमसीएच लाया गया जहां उनकी मौत हो गई। मनीष के सिर में गोली लगी थी। घटनास्थल से कुछ खोखे भी बरामद हुए हैं जिनकी जांच की जा रही है।

जमीन कारोबारी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर की हत्या

मनीष ठाकुर का आपराधिक इतिहास रहा है और पिछले दिनों एक हत्या के मामले में बेल पर चल रहा था। ज़मीन का काम ये करते थे तो उस एंगिल को भी देखा जा रहा है। इसके अलावा उससे जुड़े हुए जमीन कारोबारियों से पूछताछ कर रही है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।