Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

नंदन गांव में छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान

नंदन गांव में छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान

- मध्य व उच्च विद्यालय के छात्रों ने गांव की गलियों में घुम ग्रामीणों को मतदान करने के लिए किया जागरूक

केटी न्यूज/डुमरांव 

नंदन गांव में छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान

लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर सरकार पूरी तरह से एलर्ट है। इसके लिए स्कूली बच्चों का भी सहारा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को नंदन गांव के उच्च विद्यालय व मध्य विद्यालय के बच्चों के साथ शिक्षकों ने गांव में रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चे के हाथों में बैनर व पोस्टर मौजूद रहे। इस दौरान घरों के दरवाजे पर रूक ग्रामीणों को मतदान करने के लिए जागरूक कर रहे थे।

नंदन गांव में छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान

इनका टारगेट महिलाओं पर ज्यादा रहा। दरवाजे पर खड़ी महिलाओं को बच्चों ने बताया की मतदान करना क्यों जरूरी है। अपके मतदान करने से देश की सरकार बनेगी, जिससे देश का विकास होगा। बच्चों को दरवाजे पर मतदान करने के लिए उत्प्रेरित करने से महिलाओं में काफी अच्छा प्रभाव पड़ रहा था। महिलाएं बच्चों को आश्वासन भी दे रही थी कि मतदान करने 1 जून के बूथ पर जरूर जाएंगी। मौके पर स्कूल के हेडमास्टर आरती राय, ईश्वर चंद्र प्रसाद, नवनीत कुमार, श्वेता तिवारी सहित अन्य शिक्षक का सराहनीय सहयोग रहा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।