Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

मोदीजी के घमंड को बिहार की जनता चकनाचूर करेगी - तेजस्वी

मोदीजी के घमंड को बिहार की जनता चकनाचूर करेगी - तेजस्वी

- मैं लालू का बेटा किसी से डरने वाला नहीं, हिम्मत है तो मुझे जेल भेज के दिखाए पीएम

- नेता प्रतिपक्ष ने ब्रह्मपुर में चुनावी सभा को किया संबोधित

केटी न्यूज/बक्सर

मोदीजी के घमंड को बिहार की जनता चकनाचूर करेगी - तेजस्वी

मैं लालू प्रसाद का बेटा हूं, लालूजी किसी से न डरे है और न ही झुकें है। मैं भी किसी से डरने वाला नहीं हूं। प्रधानमंत्री को हिम्मत है तो मुझे जेल भेज के दिखाए। उक्त बातें रविवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ब्रह्मपुर के बीएन हाई स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घमंड हो गया है।

मोदीजी के घमंड को बिहार की जनता चकनाचूर करेगी - तेजस्वी

बिहार की जनता उनके घमंड को चकनाचूर कर देगी। तेजस्वी ने कहा कि हमलोग काम करने वाले है। 17 महीने मंे ही बिहार में नौकरियों का पिटारा खुल गया था। जबकि एनडीए लोगों को धर्म व मंदिर मस्जिद के नाम पर लड़ाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष व कई राज्यों के मुख्यमंत्री बिहार आ रहे है। एक युवा नेता को रोकने के लिए।

मोदीजी के घमंड को बिहार की जनता चकनाचूर करेगी - तेजस्वी

लेकिन बिहार की जनता हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो युवाओं को नौकरी मिलेगी। बहन माताओं के खातें में पैसा आएगा। उन्होंने बक्सर संसदीय सीट से इंडी गठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह को भारी मतो से जीताने की अपील की। वही सभा को वीआईपी पार्टी के सुप्रिमो मुकेश साहनी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संविधान खतरें में पड़ गया है।

मोदीजी के घमंड को बिहार की जनता चकनाचूर करेगी - तेजस्वी

इसे बचाने के लिए सबको एकजुट हो इंडी गठबंधन के पक्ष में मतदान करना होगा। इसके पहले प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा। मौके पर इंडी गठबंधन के कई नेता मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।