चौसा के वार्ड पांच से निर्विरोध पार्षद चुनी गई स्व ललन दूबे की मां

चौसा के वार्ड पांच से निर्विरोध पार्षद चुनी गई स्व ललन दूबे की मां
निर्विरोध चयनित नयनतारा देवी, स्व ललन दूबे की फाइल फोटो

- एक महीना पहले सड़क दुर्घटना में हो गई थी कांग्रेसी नेता ललन दूबे की मौत

केटी न्यूज। चौसा ( बक्सर ) 

23 अगस्त को चौसा निवासी तथा कांग्रेसी नेता ललन दूबे की कानपुर के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इधर चौसा को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। जिसके बाद  स्थानीय गांव के ग्रामीणों ने किसी तरह स्व ललन दूबे की मां नयनतारा देवी को अपने वार्ड पांच से चुनाव लड़ने के लिए तैयार कराया। लोगों के गाने पर उन्होंने नामांकन का पर्चा भी भरा और निर्विरोध चुनी गई है। उनके सम्मान में किसी ने भी नामांकन फॉर्म नहीं भरा था। अंतिम दिन स्कूटनी के बाद उन्हें निर्विरोध घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराने के कारण लल्लन दुबे की मौत हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने उनके सम्मान में उनकी मां को निर्विरोध वार्ड पार्षद के पद पर जीता उनके प्रति अपनी कृतज्ञता जताई है। स्कूटनी के दिन सभी फर्मों को वैध पाया गया है। जिसके बाद अब चौसा नगर पंचायत में मुख्य पार्षद के 15 उप मुख्य पार्षद के उम्मीद्वार  मैदान में है।