सात माह पूर्व हुई थी शादी पांच माह का पेट में पल रहा था बच्चा, पल्सर नही मिला तो कर दी हत्या

सात माह पूर्व हुई थी शादी पांच माह का पेट में पल रहा था बच्चा, पल्सर नही मिला तो कर दी हत्या
खलवा ईनार के पास झाड़ियों में साक्ष्य खोजती पुलिस

-कोरानसराय नव विवाहिता हत्याकांड का 24 घंटे में  खुलासा  दहेज के लिए पति व ससुर ने की थी रानी, हत्या

केटी न्यूज। डुमरांव ( बक्सर ) 

सोमवार कि सुबह कोरानसराय में एक नवविवाहिता के फांसी लगा लिया जाने की खबर जंगल के आग की तरह फैल गई। पहले तो लोग इसे आत्महत्या समझने लगे लेकिन मृतका के मायके वालों ने अपनी बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगा स्थानीय थाने में उसके सास ससुर पति तथा देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया। शव को देखने के बाद पुलिस का शक भी गहरा गया था। रही सही कसर मायके वालों के आरोप ने पूरा कर दिया। मायके वालों का आरोप है कि दहेज में पल्सर मोटरसाइकिल की मांग पर शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। नहीं मिलने पर अंततोगत्वा रविवार की रात उसे बेरहमी से मारा गया और गला दबाकर हत्या कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो सच्चाई परत दर परत खुलते चली गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर तथा देवर को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार इटाढ़ी थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव के श्याम बिहारी शाह की पुत्री रानी कुमारी की शादी इसी साल 16 फरवरी को कोरान सराय के मधुसूदन साह के पुत्र पेंटर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में पल्सर मोटरसाइकिल की मांग करने लगे थे।

         रानी के मायके वालों द्वारा तंगहाली का हवाला दे उनकी डिमांड पूरी करने से साफ इंकार कर दिया गया था। इसके बाद ससुराल वाले लगातार रानी को पता ही कर रहे थे। रविवार की रात ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि हत्या में प्रयुक्त कपड़े और रस्सी को एनएच 120 खलवा ईनार के पास फेंका गया है। ऐसा परिजनों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है। लेकिन मंगलवार को पूरा दिन की पड़ताल के बावजूद पुलिस उक्त कपड़े और उसी को खोज नहीं पाई है। लेकिन मृतका का पति पेंटर साह, ससुर मधुसूदन साह, सास कंचन देवी तथा देवर सोनू साह को गिरफ्तार कर इस मामले का उद्भेदन कर लिया है। थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन लोगों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार लिया है।

मृतका के पेट में पल रहा था पांच माह का बच्चा

रानी के हत्यारे कितने क्रूर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसे पेट में 5 माह का बच्चा पल रहा था। लेकिन इसका भी ख्याल उन लोगों को नहीं आया। रानी के साथ ही हत्यारों ने आंखे खोलने से पहले ही उसकी भी ज़िंदगी छिन ली है। इस घटना के बाद लोग यह कहते दिखे कि उन्हें आने वाले बच्चों पर भी दया नहीं आई। 

याद आया खुशबू देवी हत्याकांड

इस घटना में पिछले साल कोरान सराय थाना क्षेत्र के कंझरुआ गांव में हुए खुशबू देवी हत्याकांड की यादें ताजा कर दी है। वहा भी खुशबू के ससुराल वालों ने शादी के कुछ महीने बाद ही दहेज के लिए उसकी नृशंसतापूर्ण तरीके से हत्या कर उसे आत्महत्या का रंग दिया था। ठीक वैसे ही रानी के साथ भी हुआ है।