कृष्णाब्रह्म में आम तोड़ने गए युवक की गोलीमार कर हत्या

कृष्णाब्रह्म में आम तोड़ने गए युवक की गोलीमार कर हत्या

केटी न्यूज/बक्सर/डुमरांव

मंगलवार की सुबह कृष्णाब्रम्ह थाना क्षेत्र अरियांव गांव में एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हडकंप मच गया। सूत्रों के अनुसार सुबह आठ बजे के करीब हुई। जब युवक अपने तीन दोस्तों के साथ अरियांव हाई स्कूल के पास बने गोदाम के पास आम तोडने गया था।

उसी दौरान बोलेरो गाड़ी से आए अपराधियों ने युवक को गोलीमार दी।  घटना की सूचना तुरंत दोस्तों ने परिजनों को दी और अनुमंडल अस्पताल लेकर आए।

जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान अरियांव गांव निवासी चंदन कुमार सिंह 20 पिता अमरेश सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रम्ह थानाध्यक्ष संतोश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद माता हीरामुनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार चंदन क्रिकेट का अच्छा खिलाड़ी था। मिलनसार था वह तीन भाई है। हत्या की सूचना के बाद गांव वाले भी स्तब्ध है।

थानाध्क्ष संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं हत्यारों की पता लगाने में जूटी है। परिजनों के द्वारा नामजद शिकायत दी गई।