Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

पुलिस को चकमा दे हर्ष फायरिंग का आरोपी थाने से फरार

थाना क्षेत्र के प्रेमनगर मोहल्ले में विगत गुरुवार देर शाम चल रहे बर्थडे पार्टी में हुई हर्ष फायरिंग के आरोप में दो सहोदर भाइयों को पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस को चकमा देकर एक भाई थाने की चहारदीवारी फांद फरार हो गया।

पुलिस को चकमा दे हर्ष फायरिंग का आरोपी थाने से फरार

पुलिस को चकमा दे हर्ष फायरिंग का आरोपी थाने से फरार

 

केटी न्यूज/नोखा (रोहतास) 

थाना क्षेत्र के प्रेमनगर मोहल्ले में विगत गुरुवार देर शाम चल रहे बर्थडे पार्टी में हुई हर्ष फायरिंग के आरोप में दो सहोदर भाइयों को पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस को चकमा देकर एक भाई थाने की चहारदीवारी फांद फरार हो गया। इस संदर्भ में बताया जाता है कि नोखा थाना से सटे प्रेमनगर मोहल्ला निवासी मोहन प्रसाद के घर गुरुवार देर शाम बर्थडे पार्टी चल रही थी।

पुलिस को चकमा दे हर्ष फायरिंग का आरोपी थाने से फरार

इस दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। जो थाना क्षेत्र से सटे होने की वजह से 112 डॉयल पुलिस मौके पर पहुंची और अमन कुमार तथा रमन कुमार को पूछताछ के लिए थाने लाई। शुक्रवार सुबह रमन कुमार पुलिस को चकमा देकर थाने की चहारदीवारी फांद कर फरार हो गया। बताया कि रमन और अमन आपस में सहोदर भाई हैं। सासाराम डीएसपी दो कुमार वैभव ने बताया कि थानाध्यक्ष नोखा द्वारा जानकारी दी गई है कि अमन को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस को चकमा दे हर्ष फायरिंग का आरोपी थाने से फरार

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।