पुलिस ने 40 किलो गंजा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 40 किलो गंजा के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार

केटी न्यूज/रोहतास

थाना क्षेत्र के जखनी पुल के  समीप शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी भरी मात्रा में गंजा बरामद किया। इस संबंध में सासाराम एसडीपीओ-2 कुमार वैभव ने कांड की समीक्षा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के नोखा थाना क्षेत्र के सासाराम मुख्य पथ के जखनी पुल समीप दो गंजा तस्कर दो अलग अलग दो बाइक सवार हो गंजा बिक्री के लिए जा रहें थे।

जिसे नोखा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मलाकर पुलिस बल के साथ दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके दौरान दोनों तस्करों के पास से दो बाइक पर दो बोरा में कुल चालीस पैकेट गंजा बरामद किया गया। जिसका कुल वजन 42.  935 किलोग्राम था। जिसकी कीमत लगभग 5 पांच लाख रुपए है। साथ ही उनके पास से दो मोबाइल सहित 7500 नगद रुपए भी पुलिस ने बरामद किया।

दोनों गिरफ्तार आरोपी में 21वर्षीय रितेश कुमार उर्फ बंटी, पिता परशुराम सिंह, ग्राम तेंदुआ, थाना करहगर जबकि दूसरा आरोपी 24 वर्षीय लल्लू कुमार,पिता धनजी चंद्रावशी जो गमहरिया गांव के रहने वालें है। इस मामलें में दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। जिन आरोपियों के गिरफ्तारी में इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सहित पुलिस बल का अहम योगदान रहा।