सासाराम रामनवमी हिंसा मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक गिरफ्तार

सासाराम रामनवमी हिंसा मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक गिरफ्तार

केटी न्यूज / सासाराम

शुक्रवार की रात सासाराम हिंसा मामले के आरोपी बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को पुलिस गिरफ्तार किया है। पूर्व विधायक को उनके घर लस्करीगंज से गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि जवाहर प्रसाद सासाराम विधानसभा क्षेत्र का 5 बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 1990 में वह पहली बार विधायक बने थे। बीते चुनाव में सासाराम विधानसभा सीट जेडीयू के खाते में चले जाने के कारण उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। 2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से उनकी एक बार फिर सशक्त दावेदारी मानी जा रही है। रामनवमी जुलूस के बाद सासाराम में हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। हिंसा और पत्थरबाजी मामले में बीजेपी के 3 नेताओं ने शिवसागर थाने में सरेंडर किया था। 3 सरेंडर करने वालों में डॉ शिवनाथ चौधरी, सोनू सिन्हा और रॉबिन केसरी शामिल हैं।शिवनाथ चौधरी और सोनू सिन्हा, सासाराम नगर बीजेपी के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। रॉबिन केसरी भी नगर बीजेपी में महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं।