Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

सनसनी : बीडीसी को शराब पार्टी में बुला मारी चार गोली मौके पर ही मौत, पहुंचे एसपी

सनसनी : बीडीसी को शराब पार्टी में बुला मारी चार गोली मौके पर ही मौत, पहुंचे एसपी

सनसनी : बीडीसी को शराब पार्टी में बुला मारी चार गोली मौके पर ही मौत, पहुंचे एसपी

मृतक दीपक साह की फाइल फोटो 

केटी न्यूज / आरा 

शुक्रवार देर शाम पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई । हत्या की घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव स्थित ठाकुर टोली में हुई। जहां निवासी दीपक साह (40 वर्षीय)  को पार्टी में बुलाकर गोली मार हत्या कर दी। अपराधियों ने दीपक को चार गोली मारी जिससे मौक़े पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

सनसनी : बीडीसी को शराब पार्टी में बुला मारी चार गोली मौके पर ही मौत, पहुंचे एसपी

रोते विलखते बीडीसी के परिवार 

वह पूर्वी बेलाउर के पंचायत समिति सदस्य सह मिठाई दुकानदार थे। वह पहली बार पूर्वी बेलाउर से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव जीते थे। इधर मृतक की पत्नी मीना देवी ने बताया कि उनका पुत्र आयुष का एक आरा में दोस्त है जिसका पिस्टल खराब हो गया था और उसने गांव के ही ऋषि नामक युवक को उसका पिस्टल बनाने के लिए दिया था। जिसके बाद आरा निवासी युवक बराबर उनके पुत्र आयुष पर पिस्टल दिलवाने का दबाव बना रहा था और कह रहा था कि तुम ही ने उसे दिलवाया है। जिसको लेकर वे लोग करीब 4 महीने से लगातार ऋषि को बोल रहे थे कि उसका पिस्टल दे दो।

सनसनी : बीडीसी को शराब पार्टी में बुला मारी चार गोली मौके पर ही मौत, पहुंचे एसपी

घटना स्थल पर पहुंचे एसपी प्रमोद कुमार 

अगर नहीं देना है तो वह भी बोल दो। हम लोग उसका पैसा दे देंगे। लेकिन वह बराबर आजकल कह टाल देता था। शुक्रवार की सुबह उसने कहा कि मैं आज पैसा दे दूंगा। साथ ही उसने उनके पति के कहा कि शाम में जब आप पार्टी मनाने आएंगे। उसी समय मैं पैसा दे दूंगा। जिसके बाद ऋषि ने उनके पति से ही पार्टी मनाने के लिए पैसे भी लिए। शुक्रवार की देर शाम करीब 7 बजे ऋषि ने फोन कर उनके पति दिलीप कुमार साह घर से गांव में ही स्थित ठाकुर टोली में पार्टी मनाने के लिए बुलाया था। जिसके बाद वह अपने एक अन्य साथी के साथ ठाकुर टोली चले गए। तभी कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि उन्हें गोली लग गई है। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि उन लोगों द्वारा उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है और वह खून से लथपथ मृत अवस्था में जमीन पर गिरे पड़े हैं। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते हैं स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर मृतक की पत्नी मीना देवी ने गांव के ही ऋषि नामक युवक एवं उसके अन्य दोस्तों पर अपने पति की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि मृतक की हत्या उन्होंने क्यों कि।

सनसनी : बीडीसी को शराब पार्टी में बुला मारी चार गोली मौके पर ही मौत, पहुंचे एसपी

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस से बातचीत करते ग्रामीण 

इसका कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। उधर घटना की सूचना मिलते हैं भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार,एएसपी सह सदर एसडीपीओ चंद्र प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों समीर घटना की पूरी जानकारी ली।

कहते हैं एसपी 

भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में दीपक साह नाम के व्यक्ति जो पंचायत समिति सदस्य भी हैं और दुकानदारी भी है। उनके साथ बैठकी कर रहे कुछ लड़कों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी है आगे की जानकारी प्राप्त की जा रही है। हत्या के कारण क्या है संदिग्धों के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस त्वरित रूप से मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़े थे। मृतक के परिवार में पत्नी मीना देवी व एक पुत्र आयुष कुमार एवं एक पुत्री पल्लवी कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की पत्नी मीना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।