Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

भोजपुर में मासूम बच्चे की गला घोंटकर हत्या, शव बोरे में बांधकर बरामद

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में एक 6 वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और उसका शव बोरे में बांधकर आरोपी युवक के घर में छिपा दिया गया।

भोजपुर में मासूम बच्चे की गला घोंटकर हत्या, शव बोरे में बांधकर बरामद

केटी न्यूज़ / आरा

आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में एक 6 वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और उसका शव बोरे में बांधकर आरोपी युवक के घर में छिपा दिया गया। रविवार शाम को शव गांव के आरोपी युवक के घर स्थित भूसे के कमरे के बाहर से बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक बच्चे का नाम अंकुश कुमार उर्फ भुअर था, जो ओम प्रकाश साव का पुत्र था और कोरी गांव के वार्ड नंबर 5 का निवासी था। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी युवक सोनू कुमार की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, और स्थिति नाजुक होने पर पटना रेफर कर दिया गया।

आरोपी सोनू कुमार, जो उसी गांव का निवासी और दशरथ चौधरी का पुत्र है, पर आरोप है कि उसने अंकुश कुमार का गला घोंटकर उसकी हत्या की और शव को घर में छिपा दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ने अंकुश से सोने का लॉकेट छीन लिया था, जिससे विवाद हुआ। हालांकि, इस मामले में अभी अन्य कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

मृतक अंकुश के चाचा राहुल कुमार ने बताया कि अंकुश सुबह घर से खेलने के लिए निकला था और कुछ समय बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में गांव के एक व्यक्ति ने शक के आधार पर आरोपी के घर जाने की सलाह दी, जहां शव बोरे में बांधकर रखा हुआ मिला।

राहुल कुमार ने यह भी बताया कि एक साल पहले मजदूरी के पैसे को लेकर अंकुश के पिता और आरोपी के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में सुलझा लिया गया था। उसी पुराने विवाद को लेकर आरोपी ने अंकुश का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।

मृतक अंकुश कुमार अपने परिवार का इकलौता बेटा था और इस घटना के बाद उसके परिवार में गहरा शोक है।  अमृत बालक के परिवार में मां रेखा देवी एवं एक बहन चानसी है। इस घटना के बाद मृत बच्चे के घर एवं पूरे गांव में हाहाकार मचा गया है। इस घटना के बाद मृत बच्चे की मां रेखा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।