Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

झारखंड चुनाव में चिराग पासवान का नोटिस नहीं लेगी बीजेपी, जेडीयू से बन गयी बात

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ने के बारे में कहा कि अंतिम निर्णय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ही लिया जाएगा।

झारखंड चुनाव में चिराग पासवान का नोटिस नहीं लेगी बीजेपी, जेडीयू से बन गयी बात
Chirag Paswan

केटी न्यूज़/दिल्ली

लोजपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ने के बारे में कहा कि अंतिम निर्णय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ही लिया जाएगा। इस समय भाजपा हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव में व्यस्त है। सीटों के बारे में उनसे कोई बातचीत नहीं हुई है।

झारखंड चुनाव में चिराग पासवान का नोटिस नहीं लेगी बीजेपी, जेडीयू से बन गयी बात

वहीं झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने गठबंधन की रूपरेखा तय कर ली है। भाजपा ने झारखंड चुनाव में सुदेश महतो की आजसू पार्टी के साथ साथ जेडीयू के साथ तालमेल तय कर लिया है। दोनों पार्टियों के लिए सीट भी तय कर ली गयी है। खास बात ये है कि बीजेपी ने चिराग पासवान का कोई नोटिस नहीं लिया है।चिराग पासवान कम से कम एक सीट मिलने की उम्मीद लगाकर बैठे थे, लेकिन बीजेपी बात करने तक को तैयार नहीं हुई।

झारखंड चुनाव में चिराग पासवान का नोटिस नहीं लेगी बीजेपी, जेडीयू से बन गयी बात

झारखंड में नीतीश कुमार की जेडीयू की दो सीट देने पर सहमति बन गयी है।बीजेपी ने जेडीयू के लिए तमाड़ सीट छोड़ने पर भी सहमति जता दी है। झारखंड में सबसे बुरी स्थिति चिराग पासवान की हुई है।केंद्रीय मंत्री औऱ एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान पिछले दो महीने से ये दावा कर रहे हैं कि उनकी पार्टी झारखंड में चुनाव लड़ेगी।वे बीजेपी से समझौते की उम्मीद भी लगा कर बैठे थे।एलजेपी के एक नेता ने बताया कि चिराग पासवान को उम्मीद थी कि झारखंड में मोदी के हनुमान के लिए बीजेपी कम से कम एक सीट छोड़ देगी,लेकिन, बीजेपी ने चिराग पासवान का कोई नोटिस नहीं लिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।