Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत
Keshav Times

तीन थानों की पुलिस टीम व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़,गिरफ्तार

संयुक्त पुलिस टीम के थाना शाहगंज, सरपतहां व खुटहन में मुठभेड़ की घटना सामने आ रही है।इस मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय बदमाश के पैर में लगी गोली।

तीन थानों की पुलिस टीम व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़,गिरफ्तार
Crime

केटी न्यूज़/जौनपुर

संयुक्त पुलिस टीम के थाना शाहगंज, सरपतहां व खुटहन में मुठभेड़ की घटना सामने आ रही है।इस मुठभेड़ में अन्तर्जनपदीय बदमाश के पैर में लगी गोली।घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।बदमाश के कब्जे से पुलिस ने तमंचा कारतूस, मोटर साइकिल व नकदी बरामद किया है।

तीन थानों की पुलिस टीम व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़,गिरफ्तार

घायल बदमाश से पूछताछ में पता चला कि वह अंर्तजनपदीय शातिर अभियुक्त आसिफ पुत्र शौकत निवासी हसनाडीह सोफीगढ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ है तथा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ से गैंगस्टर एक्ट में वाछित है। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में लेकर ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। बदमाश के पास से 1 देशी तमन्चा 315 बोर मय  1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस,  एक मोटर साइकिल व नकदी बरामद हुआ है।पकड़े गए बदमाश पर बिभिन्न जनपदों में लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।

तीन थानों की पुलिस टीम व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़,गिरफ्तार

थाना खुटहन, शाहगंज व सरपतहां की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा देर रात चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।रविवार की देर रात्रि को  खुटहन पुलिस टीम द्वारा चेकिग की जा रही थी, तभी एक मोटर साइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। थानाध्यक्ष खुटहन मय हमराह द्वारा मोटर साइकिल का पीछा करते हुए आसपास के थानों को बताया गया कि दो संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल से निजमापुर की तरफ बढ रहे है।

तीन थानों की पुलिस टीम व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़,गिरफ्तार

सूचना पर थाना शाहगंज व थाना सरपतहां पुलिस टीम निजमापुर की तरफ रवाना होकर चेकिंग करने लगी, कुछ समय बाद मोटर साइकिल सवार बदमाश आते हुए दिखे जो पुलिस को देखकर निजमापुर से शाहगंज के तरफ जा रहे खड्डजा के बायी तरफ उतरकर भांगने लगे। पुलिस टीमों द्वारा मौके पर आकर घेराबन्दी की गई, अपने आपको घिरा देखकर हडबडाहट में उनकी मोटरसाइकिल फिसल गयी। पुलिस टीम द्वारा दोनों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया परन्तु बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया।जबाब में  पुलिस टीम द्वारा चलाई गयी गोली से एक बदमाश घायल हो गया व एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने मे सफल रहा। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।